Breaking News

Virat Kohli ने किया खुलासा, ये दो खिलाड़ी हैं टीम इंडिया की सीता-गीता

विराट कोहली ने उन दो खिलाड़ियों के नाम बताए हैं, जो उनके मुताबिक भारतीय टीम की सीता और गीता हैं। दरअसल, ये दोनों खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि, शुभमन गिल और ईशान किशन हैं। ये दोनों खिलाड़ी मैदान पर और मैदान के बाहर साथ में नजर आते हैं। दोनों एकदूसरे की शर्ट भी एक्सचेंज करते रहते हैं। यही कारण है कि कोहली ने कहा कि दोनों के बीच एक अच्छा ब्रोमांस है और दोनों एक-दूसरे से अलग नहीं रह सकते हैं। 
विराट कोहली ने कहा कि दोनों को एक-दूसरे से अलग करना मुश्किल है। क्योंकि दोनों एक-दूसरे की कंपनी का आनंद लेते हैं। चाहे वह डिनर का समय हो या टीम चर्चा। कोहली से एक इवेंट में पूछा गया कि टीम में सीता और गीता कौन हैं? इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि, बहुत फनी हैं, सीता और गीता (शुबमन गिल और ईशान किशन) क्या हो रहा है इसका भी कोई अंदाजा नहीं है। ज्यादा कुछ नहीं कह सकता, लेकिन ये लोग टूर के दौरान अकेले नहीं रह सकते। अगर हम खाने के लिए बाहर निकले तो वे एक साथ आएंगे। चर्चा के दौरान भी वे हमेशा साथ रहते हैं। मैंने उन्हें अकेले नहीं देखा। वे बहुत अच्छे दोस्त हैं। 
इस समय गिल और ईशान किशन आईपीएल 2024 में व्यस्त हैं। जहां शुबमन गिल को गुजरात की कप्तानी सौंपी गई है। वहीं ईशान मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर हैं। गिल फॉर्म में हैं तो ईशान खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। 

Loading

Back
Messenger