Breaking News

बलिया में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 252 जोड़ों का बंधन, मंत्रियों ने दिया आशीर्वाद

🌧️ बलिया: शादियों का लमहां हर लड़की के लिए बेहद खास होता है चाहे वह अमीर हो या गरीब, हर किसी की चाहत इस खास मौके को यादगार बनाने की होती है। बलिया में निर्धन परिवारों की 252 बेटियों की शादी हुई, मंत्रियों का आशीर्वाद मिला, खूब सारे तोहफे मिले और नाश्ते-खाने का भी भव्य इंतजाम रहा।

🏛️ गुरुवार को राजकीय पॉलिटेक्निक ग्राउंड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 252 जोड़ें वैवाहिक बंधन में बंधे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर तथा गणेश जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। प्रभारी मंत्री ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और अपने हाथों से 24 प्रकार की उपहार सामग्री वितरित की।

🎁 प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में सामूहिक विवाह कार्यक्रमों ने गरीब परिवारों के जीवन में नई उम्मीद जगाई है। उन्होंने कहा कि पहले बेटियों की शादी के लिए परिवारों को जमीन बेचनी पड़ती थी या गहने गिरवी रखने पड़ते थे, लेकिन अब सरकार की पहल से किसी गरीब की बेटी का विवाह आर्थिक अभाव में नहीं रुकता।

💰 मंत्री ने बताया कि विवाह अनुदान की राशि को 51 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया है, जो जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत है। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ जोड़ों का चयन किया जाता है और विदाई में गुणवत्तापूर्ण सामग्री भी प्रदान की जाती है।

👰‍♀️ उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 500 से अधिक जोड़ो का सफलतापूर्वक सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया है और आगे भी वंचित परिवारों को लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को जीवन की नई शुरुआत पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बेटियां घर की लक्ष्मी होती हैं, उन्हें सम्मान और स्नेह देने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है।

🎉 जिलाधिकारी ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि पहले इस योजना के तहत ₹51,000 की सहायता दी जाती थी, जिसे बढ़ाकर अब ₹60 हजार सीधे वधू के बैंक खाते में हस्तांतरित किए जाएंगे, जबकि रुपये 25 हजार की उपहार सामग्री नवदंपतियों को प्रदान की जा रही है। शेष राशि आयोजन की व्यवस्थाओं पर व्यय की जाती है।

🛍️ 24 प्रकार की उपहार सामग्री वितरितकार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों को 24 प्रकार की उपयोगी घरेलू सामग्री प्रदान की गई, जिनमें प्रमुख रूप से— पांंच साड़ी (एक ब्राइडल, दो कढ़ाईदार, दो प्रिंटेड) चुनरी, पेटीकोट व शर्ट का कपड़ा चांदी की पायल (30 ग्राम) एवं बिछिया (10 ग्राम) स्टील डिनर सेट (लगभग 8 किलो) 5 लीटर प्रेशर कुकर व कढ़ाई ट्रॉली बैग, वैनिटी किट, दीवार घड़ी, सीलिंग फैन, आयरन प्रेस, डबल बेड की चादर, दो कंबल, दो गद्दे, दो तकिए, सिंदूर डिब्बी, लाल चूड़ियां व कंगन, इसके अतिरिक्त दानों पक्षों के लिए 5-5 किलोग्राम लड्डू के पैकेट और ड्राई फ्रूट (बादाम, किशमिश, अखरोट, नारियल आदि) के पैकेट भी वितरित किए गए।

🏠 जिलाधिकारी ने बताया कि विवाह पंजीकरण के लिए कार्यक्रम स्थल पर ही रजिस्ट्रेशन काउंटर की व्यवस्था की गई थी, ताकि सभी नवदंपति विधिवत पंजीकरण करा सकें। साथ ही, गरीब परिवारों की बेटियों के लिए विशेष रूप से ब्यूटी पार्लर की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

🔍 उन्होंने कहा कि जनवरी में भी एक सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया था तथा फरवरी में भी दूसरा कार्यक्रम संपन्न हुआ। यदि आवेदनों की संख्या होती है तो मार्च में भी एक और कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 17 विकास खंडों के लाभार्थियों शामिल रहे।

📜 इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, भाजपाजिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, सीनियर ओजस्वी राज, नीरज शेखर, सुनीता श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, कोषाधिकारी आनंद दुबे एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

Loading

Back
Messenger