Breaking News

Grammy Winner रिकी केज का गीत Ram Ke Hriday Mein रिलीज, सोनू निगम और मालिनी अवस्थी ने दी है अपनी आवाज

मुंबई। गायक सोनू निगम और मालिनी अवस्थी ने ग्रैमी पुरस्कार विजेता रिकी केज द्वारा रचित भक्ति गीत राम के हृदय में को अपनी आवाज दी है। सोमवार को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से कुछ दिन पहले इस गीत को यूट्यूब पर रिलीज किया गया। लेखक अमीश त्रिपाठी की आगामी डॉक्यूमेंट्री राम जन्मभूमि: रिटर्न ऑफ ए स्प्लेंडिड सन का यह मुख्य गीत तीन मिनट 54 सेकंड का है।
 

इसे भी पढ़ें: डीपफेक वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार, Rashmika Mandanna ने दिल्ली पुलिस का आभार व्यक्त किया

केज ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राम के हृदय में गीत का लिंक साझा किया। पुरस्कार विजेता संगीतकार ने लिखा, ”भगवान राम की अयोध्या वापसी पर श्रद्धांजलि। लेखक अमीश की राम जन्मभूमि: रिटर्न ऑफ ए स्प्लेंडिड सन का गीत, जिसे सोनू निगम और मालिनी अवस्थी ने अपनी आवाज दी और रिकी रेज ने संगीत दिया है।”
View this post on Instagram

A post shared by Ricky Kej (@rickykej)

23 total views , 1 views today

Back
Messenger