Breaking News

MI छोड़कर किसी और टीम के लिए खेल सकते हैं रोहित शर्मा? एक बार फिर खुलेगी ट्रेडिंग विंडो

आईपीएल ऑक्शन 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पंड्या को कप्तानी सौंप कर सबको चौंका दिया। जिसके बाद से लगातार फैंस अपनी नाराजगी जता रहे हैं। कई मुंबई इंडियंस फैंस ने फ्रेंचाइजी को सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया है। तो कुछ फैंस कह रहे हैं कि, रोहित शर्मा को किसी और टीम में चले जाना चाहिए। लेकिन ट्रेडिंग विंडो 12 दिसंबर को ही बंद हो गई जबकि मुंबई ने अपने नए कप्तान की घोषणा इसके बाद की। वहीं अगर हम ये कहें कि ये संभव है कि रोहित शर्मा आगामी आईपीएल सीजन में किसी और टीम के लिए खेलते दिखें, क्योंकि एक बार ट्रेडिंग विंडो खुलने जा रही है। 
दरअसल, दुबई में आईपीएल ऑक्शन 2024 होने जा रहा है। इसके एक दिन बाद यानी 20 दिसंबर को ट्रेडिंग विंडो एक बार फिर खुल जाएगी। तो संभव है कि रोहित शर्मा किसी और टीम में ट्रेडिंग के जरिए चले जाएं। 
रोहित शर्मा की कप्तानी में 2013 में मुंबई इंडियंस पहली बार चैंपियन बनी थी। उसके बाद 2023 तक उन्होंने टीम को 5 बार चैंपियन बनाया। 2024 आईपीएल सीजन से पहले मुंबई ने अपना कप्तान बदला और रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को चुना, जिन्हे वह ट्रेडिंग के जरिए गुजरात टाइटंस से लाई। इससे फैंस खासा नाराज हैं और कुछ ऐसे संकेत भी है कि जिससे लगता है कि रोहित शर्मा इस फैसले से खुश नहीं हैं और मुंबई इंडियंस कैंप में कुछ ठीक नहीं है। 
रोहित शर्मा को कप्तानी पद से हटाने के बाद फैंस कई कयास लगा रहे हैं। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आईपीएल ट्रे़ड्रिंग जब खुली थी तब दिल्ली कैपिटल्स ने रोहित शर्मा को ट्रेडिंग के जरिए अपने स्क्वॉड में शामिल करने की इच्छा जताई थी लेकिन मुंबई इंडियंस इसके लिए तैयार नहीं था। 

Loading

Back
Messenger