आईपीएल 2024 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के कोचिंग स्टाफ से एक और सदस्य ने टीम को छोड़ दिया है। दरअसल, एलएसजी के बल्लेबाजी कोच विजय दहिया अब टीम का हिस्सा नहीं है। इसकी जानकारी फ्रेंचाइजी ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है।
अभी कुछ महीनों पहले मेंटॉर गौतम गंभीर ने एलएसजी से अलग होकर केकेआर में वापस चले गए। वहीं अब कोचिंग स्टाफ से एक और सदस्य ने लखनऊ का दामन छोड़ दिया है। दो साल से लखनऊ सुपर जायंट्स में बतौर सहायक कोच रहे विजय दहिया के जाने से क्रिकेट जगत में चर्चाओं का माहौल भी तेज हो गया है। फैंस के बीच चर्चाएं हैं कि गंभीर के जाने के बाद दहिया का जाना भी लगभग तय माना जा रहा था।
All the best for your next chapter, @vijdahiya !🙏💙 pic.twitter.com/7RhyyOuXnD
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) January 1, 2024
केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम ने मुख्य कोच एंडी फ्लॉवर के रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू चले जाने के बाद जस्टिन लैंगर को पद सौंपा था। इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने श्रीधरन को भी टीम में शामिल किया है।