![]()
Breaking News
बहुप्रतीक्षित फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप चरण का ड्रॉ आज वाशिंगटन डी.सी. में हुआ,…
भारत और अमेरिका अपने प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते के शुरुआती चरण पर काम में तेज़ी…
पतंजलि समूह और रूस सरकार के बीच दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर…
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शनिवार को सभी घरेलू इकोनॉमी क्लास उड़ानों के लिए अधिकतम किराया…
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद ज़िले में आज निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने बेलडांगा में…
इंडिगो की 1,000 से ज़्यादा फ्लाइटें कैंसिल होने से यात्री परेशान हैं। सूत्रों ने बताया…
नरेन्द्र मोदी ने कहा कि ऐसे समय में जब दुनिया अनिश्चितताओं से भरी है, भारत…
इंडिगो लगातार पाँचवें दिन भी गंभीर उड़ान व्यवधानों से जूझ रही है, ऐसे में शनिवार…
देश भर में हज़ारों यात्रियों के फंसे होने के कारण व्यापक उड़ान व्यवधानों के बीच,…
नए साल के जश्न में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। अगर आप भी कहीं…
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच वानखेड़े स्टेडियम में सोमवार को मैच खेला जाएगा। ये मुकाबला शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। आईपीएल 2025 के इस मुकाबले में रोहित शर्मा खेल सकते हैं। मुंबई के दिग्गज खिलाड़ी रोहित पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे। लेकिन अब वो वापसी कर सकते हैं। रोहित की टीम में अब वह स्थिति नहीं है जो पहले हुआ करती थी इसका सबूत खुद टीम दे चुकी है।
मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 5 बार आईपीएल का खिताब जीता। टीम ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल ट्रॉफी जीती। हालांकि, इसके बाद मुंबई ने रोहित को कप्तानी से हटा दिया। उनकी जगह हार्दिक पंड्या को कप्तान बना दिया गया। रोहित को अब पहले जैसी पकड़ टीम में नहीं रही। रोहित को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी। जिसका कारण बताया गया कि वो चोटिल हैं।
साथ ही मुंबई इंडियंस के एक्स हैंडल को देखें तो वहां रोहित को लेकर कम पोस्ट शेयर की गई हैं। जबकि हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव की पोस्ट देखने को मिलती है। रोहित को कप्तानी से हटाने के बाद टीम में विवाद हुआ था, ऐसा दावा कुछ रिपोर्ट्स में हुआ था।
