Breaking News
-
रूस के महान चेस खिलाड़ी गैरी कास्पारोव का मानना है कि डी गुकेश भले ही…
-
पाकिस्तानी आतंकवादी ढांचे के खिलाफ भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर की…
-
अगले महीने जून में भारतीय टीम पांच टेस्ट मैचों के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगी।…
-
भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को आईसीसी महिला वनडे रैंकिंग में फायदा हुआ है।…
-
22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के एक दिन बाद सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति…
-
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को एक बड़े जन-आंदोलन के तहत देश भर में…
-
अभिनेत्री अवनीत कौर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम फीड में हॉलीवुड का तड़का लगाया…
-
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमारा लंबे समय से राष्ट्रीय रुख…
-
बीसीसीआई और आईपीएल टीमें 17 मई से फिर से शुरू हो रहे आईपीएल के लिए…
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर…
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली देहात के समाजसेवी तरुण यादव को अगले साल होने जा रहे दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नजफगढ़ विधानसभा सीट से टिकट दिया है। पार्टी के प्रत्याशी तरुण यादव बीते 11 दिसंबर को अपनी पार्षद पत्नी के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। उसके दो दिन बाद ही पार्टी ने उनको टिकट दे दिया था। नजफगढ़ वही विधानसभा सीट है, जहां से पिछली बार पूर्व आप नेता कैलाश गहलोत ने चुनाव जीता था। हालांकि कैलाश गहलोत अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि भाजपा गहलोत को इस बार नजफगढ़ से टिकट देगी। हालांकि भाजपा ने अभी नामों का ऐलान नहीं किया है।
जानिए कौन हैं तरुण यादव?
तरुण यादव सामाजिक कार्यकर्ता हैं। नजफगढ़ के सामाजिक कार्यकर्ता तरुण लगभग 15 दिन पहले ही आप में शामिल हुए हैं। तरुण यादव नजफगढ़ क्षेत्र से पिछले कई सालों से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। तरुण यादव की पत्नी मीना यादव पिछले दो बार से निर्दलीय पार्षद हैं। तरुण यादव की पत्नी मीना यादव भी आप में शामिल हुई हैं।
कैलाश गहलोत से मुकाबला संभव
भारतीय जनता पार्टी ने हालांकि अभी तक किसी भी आधिकारिक उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि वह नजफगढ़ सीट से कैलाश गहलोत को मैदान में उतारेगी। तरुण के आप में शामिल होने पर संजय सिंह ने कहा था, “तरुण नजफगढ़ में वर्षों से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं और हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आते रहे हैं… उनकी पत्नी दो बार की निर्दलीय पार्षद हैं।”
70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव अगले साल फरवरी में होने की उम्मीद है। चुनाव आयोग ने अभी तक तारीखों की घोषणा नहीं की है। दिल्ली में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को समाप्त हो रहा है। केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप 2015 और 2020 में अपनी चुनावी सफलताओं के बाद लगातार तीसरी बार दिल्ली में सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है। पार्टी ने 70 सदस्यीय विधानसभा में 2015 में 67 सीटें और 2020 में 63 सीटें जीती थीं।