Breaking News

कन्नूर में रसोई गैस रिसाव के बाद लगी आग से चार प्रवासी श्रमिक झुलसे

केरल के पुथियांगडी बंदरगाह के पास शुक्रवार सुबह कमरे में खाना पकाते समय सिलेंडर से गैस रिसाव होने के बाद लगी आग की चपेट में आकर चार प्रवासी श्रमिक झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सभी पीड़ित मूल रूप से ओडिशा निवासी हैं। सभी को इलाज के लिए परियारम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उसने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे खाना पकाते समय यह घटना हुई।

पुलिस ने बताया कि पीड़ितों के बयान के अनुसार, पिछली रात गैस चूल्हा ठीक से बंद नहीं किया गया था और इसी कारण कमरे में गैस का रिसाव हो गया।
पुलिस ने बताया कि सुबह जब श्रमिकों ने चूल्हा जलाने की कोशिश की तो कमरे में आग लग गई।

Loading

Back
Messenger