Breaking News

ठाणे में दो ट्रकों की टक्कर में एक पुलिसकर्मी घायल, दो घंटे तक यातायात प्रभावित

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में बुधवार सुबह व्यस्त घोड़बंदर रोड पर दो कंटेनर ट्रकों की टक्कर में 36 वर्षीय एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। हादसे से इस व्यस्त मार्ग पर दो घंटे तक यातायात प्रभावित हुआ। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि यह हादसा गायमुख घाट के पास हुआ, जब एक कंटेनर ट्रक डिवाइडर लांघकर विपरीत दिशा से आ रहे वाहन से टकरा गया।

तड़वी ने कहा, दुर्घटना में दोनों भारी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क की दोनों लेन अवरुद्ध हो गईं।
उन्होंने बताया कि कासरवडावली यातायात इकाई के कर्मी संजीव घटना के दौरान एक कंटेनर ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गए।

तड़वी ने बताया कि उन्हें घोड़बंदर रोड स्थित टाइटन अस्पताल ले जाया गया।
हादसे के कारण सड़क पर तेल फैल गया जिसके सफाई कार्य के कारण दो घंटे तक यातायात बेहद धीमा रहा।

Loading

Back
Messenger