Breaking News

    Priyanka Chopra के अलग होने के बाद New York स्थित रेस्तरां हो रहा है बंद

    अमेरिका में न्यूयॉर्क स्थित रेस्तरां ‘सोना’ से अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस के अलग होने के 10 महीने बाद यह रेस्तरां इस माह के अंत में बंद किया जा रहा है।
    प्रियंका चोपड़ा ‘सोना’ की सह संस्थापक थीं और उन्होंने 2021 में तब इसे खोलने के लिए अपने दोस्त मनीष के. गोयल के साथ साझेदारी की थी जब कोविड-19 के कारण लागू प्रतिबंध अमल में थे।

    रेस्तरां ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज ‘इंस्टाग्राम’ पर बुधवार को कहा कि रेस्तरों तीन से ज्यादा शानदार वर्षों के बाद 30 जून को बंद हो रहा है।
    प्रियंका चोपड़ा पिछले साल अगस्त में भारतीय व्यंजन रेस्तरां ‘सोना’ से अलग हो गई थीं।

    वह फिलहाल अपनी आगामी फिल्म द ब्लफ के लिए ऑस्ट्रेलिया में शूटिंग कर रही हैं।
    प्रियंका के गायक पति निक जोनस के सुझाव के बाद रेस्तरां का नाम ‘सोना’ रखा गया था।

    Loading

    Back
    Messenger