Breaking News

Ballia-सवर्ण समाज महापंचायत में राजनीतिक मतभेद भुलाकर एकता बनाने का संकल्प लिया गया

रसड़ा, बलिया

📰 रसड़ा में डाक बंगला पर सवर्ण समाज महापंचायत का आयोजन किया गया जिसमें सभी दलों के नेताओं ने राजनीतिक मतभेद भुला कर एकता बनाकर, समाजिक एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।

🗣️ पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दिलीप सिंह के नेतृत्व में आयोजित महापंचायत में वक्ताओं ने यूजीसी के नए नियमों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि हमें किसी का विरोध नहीं करना है बल्कि समाज में जागरूकता पर अपनी बात रखनी है। अध्यक्षता कर रहे पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि यूजीसी का हम पुरजोर तरीके से विरोध करेंगे। हम सबको राजनीतिक मतभेद भुला कर सवर्ण समाज की भलाई के लिए हम सभी को एक मंच पर आना होगा।

📚 हमेशा से ही सवर्ण समाज राष्ट्र एवं समाज के लिए कुर्बानियां देता आया है और देता रहेगा। हमारे लिए धर्म के साथ-साथ राष्ट्र एवं समाज भी सर्वोपरि है। कहा कि यूजीसी समाज में नफरत फैलाने वाला कानून है।

🗨️ भाजपानेता अंकित सिंह ने कहा कि यूजीसी के विरोध में एक फरवरी को भारत बंद के आह्वान में रसड़ा में भी शांति पूर्ण तरीके से अभूतपूर्व बंदी रखने की घोषणा किया। इस मौके पर पूर्व सैनिक संगठन के महामंत्री सिंह, वेद प्रकाश सिंह रिंकू, ललित सिंह बिट्टू, धीरज तिवारी, अभिषेक तिवारी बिट्टू, अमित सिंह बिट्टू, अभिषेक राय, आनंद सिंह प्रमुख, कृश्णा श्रीवास्तव, अविनाश उपाध्याय, राहुल पांडेय, अजित तिवारी, अजय तिवारी पिंकू, अनूप तिवारी, मयंक तिवारी आदि लोगों ने विचार व्यक्त किया।

Loading

Back
Messenger