Breaking News

    T20 World Cup: फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, IND vs BAN वॉर्म-अप मैच की होगी थिएटर में स्क्रीनिंग

    टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया अपना एकमात्र अभ्यास मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। 1 जून को ये मुकाबला शाम साढ़े 8 बजे से न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस अभ्यास मैच से पहले फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है। 
    बता दें कि, स्टार स्पोर्ट्स ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने भारत और बांग्लादेश अभ्यास मुकाबले को लेकर जानकारी दी है। साथ ही लिखा है कि ये मुकाबला अब फैंस भारतीय सिनेमाघरों में भी देख सकेंगे। 
    IND vs BAN का प्रैक्टिस मैच का ब्रॉडकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग?
    भारत और बांग्लादेश के बीच प्रैक्टिस मैच का लाइव प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। 

    Loading

    Back
    Messenger