Breaking News

    सिक्किम में तेंदुए के हमले में महिला घायल

    सिक्किम के नामची जिले में रविवार को तेंदुए के हमले में एक महिला घायल हो गई। वन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
    अधिकारियों ने बताया कि रविवार को महिला जंगल में पशुओं के लिए चारा इकट्ठा कर रही थी, तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।

    मदद के लिए महिला की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसे बचाया, जबकि तेंदुआ भाग गया।
    उन्होंने बताया कि महिला को इलाज के लिए गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल ले जाया गया।
    वन अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों से वन क्षेत्र में जाते समय सावधानी बरतने का आग्रह किया है।

    Loading

    Back
    Messenger