Breaking News

Czech Republic में रेल दुर्घटना में चार यात्रियों की मौत, 23 घायल: अधिकारी

चेक गणराज्य में एक यात्री रेलगाड़ी और एक मालगाड़ी के बीच टक्कर में कम से कम चार यात्रियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
गृह मंत्री विट रकुसन ने बताया कि इस दुर्घटना में कम से कम 23 यात्री घायल हुए हैं।

उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार देर रात प्राग से लगभग 100 किलोमीटर पूर्व में पर्डूबिस शहर में हुई।
गृह मंत्री ने बताया कि यात्री रेलगाड़ी निजी कंपनी ‘रेजियोजेट’ की थी।

परिवहन मंत्री मार्टिन कुप्का ने बताया कि प्राग और देश के पूर्वी भाग के बीच प्रमुख रेल लाइन पर परिचालन को बंद करना पड़ा है,अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री पेट्र फियाला ने दुर्घटना को एक बड़ी त्रासदी बताया और मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Loading

Back
Messenger