![]()
Breaking News
📰 कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
📰 जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
📰 कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
कनाडा ने 2026 के शुरुआती छह महीनों में ही 3,323 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट कर…
संयुक्त अरब अमीरात ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुज़रते समय ADNOC टैंकर पर ईरान की आक्रामकता…
ब्रिटेन पर एक बहुत बड़ा संकट आ गया है। ब्रिटेन को मुस्लिम तृष्टीकरण का ऐसा…
ईरान की फार्स न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है…
भारत के एडवांस्ड रूसी फा इटर जेट खरीदने के आसार हमेशा कम ही थे, लेकिन…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद माइकल बोलस शनिवार को केरल की निजी यात्रा के…
पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी अरब के बीच हुए त्रिपक्षीय रक्षा समझौते से पश्चिम एशिया में…
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप अब यूनाइटेड अरब एमिरेट्स में होगा। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बांग्लादेश में हुई हिंसा और तख्तापलट के बाद देश के हालात ठीक नहीं है। जिसके बाद बांग्लादेश से विमेंस टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी छीन ली गई। अब 3 अक्टूबर से यूएई में 10 टीमों का विमेंस टूर्नामेंट खेला जाएगा। हालांकि, टूर्नामेंट के होस्टिंग राइट्स बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीबी के पास ही रहेंगे।
मेजबानी के लिए श्रीलंका और जिम्बाब्वे भी रेस में थे, लेकिन आईसीसी ने यूएई को मेजबानी देने का फैसला किया। इससे पहले आईसीसी ने बीसीसीआई से मेजबानी करने को कहा लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह ने इससे इनकार कर दिया।
फिलहाल, आईसीसी ने बताया कि यूएई के दुबई और शारजाह स्टेडियम में टूर्नामेंट के सभी मैच कराए जाएंगे। टूर्नामेंट 3 से 20 अक्टूबर तक खेला जाना है।
पिछले कुछ सालों से यूएई को आईसीसी और ACC के कई टूर्नामेंट की मेजबानी मिल चुकी है। 2021 में कोरोना महामारी के कारण भारत के होस्टिंग राइट्स में मेंस टी20 वर्ल्ड कप यूएई में हुआ था। अब 4 साल के अंदर यूएई को दूसरे वर्ल्ड कप की मेजबानी मिल गई है।
यूएई में एशियन क्रिकेट काउंसिल के 2 एशिया कप भी पिचले 6 साल में हुए हैं। 2018 में वनडे एशिया कप और 2022 में टी20 एशिया कप की मेजबानी यूएई को मिली थी। खास बात ये है कि यूएई के दुबई में आईसीसी का हेडक्वॉर्टर भी है।
