![]()
Breaking News
📰 कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
📰 जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
📰 कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
कई दिनों से इंग्लैंड के क्रिकेट जगत में बेन स्टोक्स को लेकर चल रही चर्चाओं…
विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में पहली ही चुनौती कई बार टीमों को उनकी वास्तविक…
शनिवार को हैती के खिलाफ होने वाले फीफा वर्ल्ड कप मैच से पहले, ब्राज़ील के…
बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनते ही यह कहा जा रहा था कि जो…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन, शिक्षा, टेलीमेडिसिन, खेती और…
पीएम किसान की 23वीं किस्त का इंतज़ार खत्म हो गया है। 2,000 रुपये की अगली…
झारखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। NDA उम्मीदवार परिमल नथवानी ने झारखंड से…
सियोल । अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा है कि इस बात के सबूत हैं कि उत्तर कोरिया ने अपने सैनिक रूस भेजे हैं। इस बीच दक्षिण कोरिया के खुफिया प्रमुख ने सांसदों को बताया कि उत्तर कोरिया के तीन हजार सैनिक रूस में हैं, जिन्हें यूक्रेन के युद्धक्षेत्रों में तैनात किए जाने से पहले ड्रोन और अन्य उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ‘वाशिंगटन पोस्ट’ समाचार पत्र द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो के अनुसार ऑस्टिन ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘वे वास्तव में क्या कर रहे हैं? यह देखना बाकी है। ये ऐसी चीजें हैं जिन्हें हमें सुलझाने की जरूरत है।’’
उन्होंने कहा कि यदि रूस की ओर से सेना यूक्रेन युद्ध में शामिल होती है, तो यह ‘‘एक बहुत ही गंभीर मुद्दा’’ होगा और इसका यूरोप और हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर प्रभाव पड़ेगा। दक्षिण कोरियाई खुफिया एजेंसी ने सबसे पहले यह रिपोर्ट सार्वजनिक की थी कि रूसी नौसेना पिछले सप्ताह उत्तर कोरिया के 1,500 विशेष सैनिकों को रूस ले गई है जबकि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा था कि उनकी सरकार के पास खुफिया जानकारी है कि 10,000 उत्तर कोरियाई सैनिकों को रूसी सेना में शामिल होने के लिए तैयार किया जा रहा है। अमेरिका और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने पहले उत्तर कोरिया द्वारा सेना भेजे जाने की औपचारिक पुष्टि नहीं की थी लेकिन उन्होंने इस तरह के घटनाक्रम को लेकर खतरे की चेतावनी दी है। रूस और उत्तर कोरिया ने अब तक सैन्य गतिविधियों से इनकार किया है।
