![]()
Breaking News
📰 कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
📰 जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
📰 कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
कनाडा ने 2026 के शुरुआती छह महीनों में ही 3,323 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट कर…
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को प्रयागराज में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को संबोधित…
संयुक्त अरब अमीरात ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुज़रते समय ADNOC टैंकर पर ईरान की आक्रामकता…
ब्रिटेन पर एक बहुत बड़ा संकट आ गया है। ब्रिटेन को मुस्लिम तृष्टीकरण का ऐसा…
भारत सरकार ने शनिवार को कहा कि यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के ज़रिए पेमेंट करने…
श्रीलंका के खिलाफ भारत की आगामी टेस्ट सीरीज़ से पहले देवदत्त पडिक्कल ने शनिवार को…
ईरान की फार्स न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है…
22 मार्च से आईपीएल के 18वें सीजन का आगाज होने जा रहा है। इसका पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। वहीं इस सीजन मुंबई इंडियंस की टीम अपना पहला मैच 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी। जिसमें हार्दिक पंड्या नजर नहीं आएंगे।
दरअसल, हार्दिक पंड्या पर आईपीएल के एक मैच का बैन लगा हुआ है। इसी वजह से वह आईपीएल 2025 का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। यही कारण है कि वह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में न तो मुंबई इंडियंस के कप्तान होंगे और न ही प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे।
बता दें कि, स्लो ओवर रेट की वजह से हार्दिक पंड्या पर एक मैच का बैन लगा हुआ है। आईपीएल 2024 में हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस के कप्तान थे। इस दौरान टीम पर 3 बार स्लो ओवर रेट का जुर्माना लगा। जब पहली बार कोई कप्तान ऐसा करता है तो फिर उस पर 12 लाख का जुर्माना लगता है। दूसरी बार में जुर्माना डबल कर दिया जाता है। वहीं तीसरी बार ऐसा होने पर एक मैच का बैन लगा दिया जाता है। आईपीएल 2024 में ऋषभ पंत पर भी स्लो रेट के कारण से एक मैच का बैन लगा था।
अब जैसा कि हार्दिक पंड्या पर एक मैच का बैन लगा हुआ है। ऐसे में वह 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे। उनके न होने पर सूर्यकुमार यादव कप्तानी कर सकते हैं। हालांकि, अभी मुंबई इंडियंस ने इसका आधिकारिक एलान नहीं किया है। वहीं प्लेइंग इलेवन में हार्दिक की जगह रॉबिन मिन्ज को मौका मिल सकता है।
पहले मैच के लिए मुंबई की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, विल जैक्स, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रॉबिन मिन्ज, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, कर्ण शर्मा, ट्रेंट बोल्ड और कॉर्बिन बॉश/मुजीब उर रहमान
