![]()
Breaking News
📰 कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
📰 जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
📰 कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध एक बार फिर तेज हो गया है। बीती…
दक्षिण कोरिया इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है और देश ने अपने मौसम…
फुटबॉल की दुनिया में एक बड़ा स्थानांतरण अचानक विवादों में घिर गया है। रियल मैड्रिड…
फुटबॉल की दुनिया में फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है।…
अमेरिका के क्रिकेटर बोडुगुम अखिलेश रेड्डी को भ्रष्टाचार रोधी नियमों के उल्लंघन के मामले में…
भारतीय क्रिकेट टीम में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज औकिब नबी के नाम की नई शुरुआत…
भारतीय टीम 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ में श्रीलंका…
विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ -साथ भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को विदेशी दौरे पर परिवार को साथ ले जाने के नियम को लेकर बीसीसीआई ने बड़ा झटका दिया है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बुधवार को कहा है कि बीसीसीआई विदेशी दौरे पर फैमिली को ले जाने के अपने वर्तमान दिशानिर्देशों को नहीं बदल रहा है। हाल ही में विराट कोहली ने विदेश दौरे में परिवार को साथ रखने का समर्थन किया था, जिसके अगले दिन कई रिपोर्ट सामने आईं थी, जिसमें दावा किया गया था कि शायद बीसीसीआई फैमिली वाले नियम में डील देने का मन बना सकता है।
देवाजीत सैकिया ने क्रिकबज से कहा कि, इस समय वर्तमान नीति बरकार रहेगी, क्योंकि ये राष्ट्री और हमारी संस्था, बीसीसीआई दोनों के लिए सबसे अहम है। बीसीसीआई मानता है कि इस मामले में कुछ नाराजगी या अलग-अलग राय हो सकती है। एक डेमोक्रिटिक सेटअप में लोग अपने विचार व्यक्त करने के हकदार हैं। ये नीति सभी टीम के सदस्यों खिलाड़ियों, कोचों, प्रबंधकों, सहायक कर्मचारियों और शामिल सभी लोगों के लिए समान रूप से लागू होती है और सभी के सर्वोत्तम हितों को ध्यान में रखते हुए लागू किया गया है।
उन्होंने आगे कहा कि, ये नीति रातोरात नहीं बनाई गईहै, ये दशकों से लागू है, हमारे अध्यक्ष रोजर बिन्नी के खेलने के दिनों से और संभवत: उससे भी पहले से।
भारत की ऑस्ट्रेलिया दौरे में पांच टेस्ट मैच की सीरीज में 1-3 से हार के बाद बीसीसीआई ने निर्देश जारी किया कि 45 से ज्यादा दिन के दौरे में क्रिकेटर अधिकतम 14 दिन तक ही अपना परिवार साथ में रख सकते हैं। दिशानिर्देशों के अनुसार इससे कम अविध के दौरे पर खिलाड़ी ज्यादातर एक हफ्ते तक ही अपना परिवार साथ में रख सकते हैं।
