![]()
Breaking News
📰 कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
📰 जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
📰 कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध एक बार फिर तेज हो गया है। बीती…
दक्षिण कोरिया इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है और देश ने अपने मौसम…
फुटबॉल की दुनिया में एक बड़ा स्थानांतरण अचानक विवादों में घिर गया है। रियल मैड्रिड…
फुटबॉल की दुनिया में फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है।…
अमेरिका के क्रिकेटर बोडुगुम अखिलेश रेड्डी को भ्रष्टाचार रोधी नियमों के उल्लंघन के मामले में…
आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला विशाखापत्तनम में 24 मार्च को खेला जाएगा। अब लखनऊ के खिलाफ होने वाले मैच से पहले ही स्टार बल्लेबाज केएल राहुल दिल्ली की टीम से विशाखापत्तनम में जुड़ गए हैं। लेकिन वह मैच खेलेंगे या नहीं इस पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। राहुल पिछले सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा थे लेकिन इस बार वह दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व करेंगे।
आगामी सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल हैं और उन्होंने केएल राहुल के बारे में बोलते हुए कहा कि जाहिर है वह टीम में शामिल हो गए हैं। हम अभी तक नहीं जानते हैं कि क्या वह खेलेंगे या नहीं। दिल्ली के हेड कोच हेमांग बदानी ने राहुल की स्थिति को सस्पेंस में रखा और कहा कि सोमवार तक इंतजार करना होगा और देखना होगा।
वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि, वह पिता बनने वाले हैं जिस कारण वह आईपीएल के कुछ मैच मिस कर सकते हैं। लेकिन अभी वह दिल्ली की टीम के साथ हैं। उन्होंने आईपीएल के 132 मैचों में कुल 4686 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और 37 अर्धशतक शामिल हैं। उनके पास कप्तानी का भी अनुभव है।
