Breaking News

RCB vs CSK: विराट कोहली ने रच दिया इतिहास, ये वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाककर क्रिस गेल को पछाड़ा

आरसीबी के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली इन दिनों आईपीएल 2025 में बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं। इस सीजन में कोहली कई रिकॉर्ड बना चुके हैं और तोड़ भी चुके हैं। इस कड़ी में शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए कोहली ने इतिहास रच दिया। इस दौरान पारी का दूसरा छक्का लगाते हुए कोहली ने एक खास उपलब्धि हासिल की। वह टी20 क्रिकेट में एक टीम के लिए 300 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का क्रिस गेल का रिकॉर्ड भी तोड़ा। 
टी20 क्रिकेट में किसी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। कोहली ने आरसीबी के लिए 300 से ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया। वह किसी एक टीम के लिए 300 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। क्रिस गेल इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने भी आरसीबी के लिए खेलते हुए 263 छक्के लगाए थे। 
 
विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा लिस्ट में  तीसरे नंबर पर हैं। रोहित ने मुंबई इंडियंस के लिए 262 छक्के जड़े हैं। कीरोन पोलार्ड ने भी मुंबई की ओर से खेलते हुए 258 छक्के लगाए थे। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टीम के लिए 257 छक्के लगाए हैं। 
फिलहाल, एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में विराट कोहली ने क्रिस गेल को पछाड़ दिया है। विराट कोहली ने बेंगलुरु में 154 छक्के लगाए हैं, जबकि क्रिस गेल ने एम चिन्नास्वामी में 151 छक्के लगाए हैं। क्रिस गेल ने टी20 क्रिकेट में मीरपुर में भी 138 छक्के ठोके हैं। एलेक्स हेल्स ने नॉटिंघम में 135 छक्के मारे हैं। रोहित शर्मा ने वानखेड़े में 122 छक्के जड़े हैं।  

Loading

Back
Messenger