![]()
Breaking News
? कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
? जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
? कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को निशाना बनाकर किये गए कथित स्टिंग ऑपरेशन के सिलसिले…
नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) में 23 अक्टूबर को एक दिन में रिकॉर्ड 1.05 लाख…
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को 2,387.60 करोड़ रुपये की नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर सूक्ष्म उद्वहन…
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को 28,000 करोड़ रुपये के लेन-देन से जुड़ी कथित देशव्यापी…
पेरिस, 24 अकटूबर (एपी) फ्रांस की राजधानी पेरिस में शनिवार को 1,00,000 से ज़्यादा लोगों…
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को कहा कि राज्य की ‘डबल इंजन’ सरकार…
राजस्थान के 16 जिलों में पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान शनिवार को छिटपुट…
करूर भगदड़ मामले में जांच अब एक बार फिर तेज़ होती दिख रही हैं। मौजूद जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जांच ब्यूरो सीबीआई ने तमिलागा वेत्री कझगम के प्रमुख और तमिल सिनेमा के सुपरस्टार विजय को दूसरी बार पूछताछ के लिए 19 जनवरी को पेश होने का समन भेजा हैं।
बता दें कि विजय से सोमवार को दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय में करीब छह घंटे तक पूछताछ की गई थी। जांच एजेंसी ने उन्हें अगले ही दिन फिर बुलाने को कहा था, लेकिन विजय ने पोंगल पर्व का हवाला देते हुए कुछ दिन का समय मांगा था, जिसके बाद नई तारीख तय की गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को तमिलनाडु के पूर्व एडीजी (कानून-व्यवस्था) एस. डेविडसन देवसिरवथम से भी पूछताछ की गई हैं।
गौरतलब है कि इस मामले में अब तक टीवीके के कई पदाधिकारियों, विजय के ड्राइवर और कुछ पुलिस अधिकारियों से भी सवाल-जवाब हो चुके हैं। सीबीआई ने यह जांच तमिलनाडु पुलिस की विशेष जांच टीम से अपने हाथ में ली थी, जो कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद हुआ।
मौजूद जानकारी के अनुसार, यह मामला 27 सितंबर 2025 की करूर भगदड़ से जुड़ा हैं, जिसमें 41 लोगों की मौत हुई थी और 60 से अधिक लोग घायल हुए थे। इस गंभीर घटना को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने तीन सदस्यीय पर्यवेक्षण समिति भी गठित की हैं, जिसकी अध्यक्षता उसके पूर्व न्यायाधीश अजय रस्तोगी कर रहे हैं।
शीर्ष अदालत ने सुनवाई के दौरान कहा था कि इस भगदड़ की घटना ने पूरे देश के नागरिकों के मन में गहरी छाप छोड़ी हैं और इसके व्यापक प्रभाव हैं। अदालत ने यह भी रेखांकित किया था कि जिन परिवारों ने अपने परिजन खोए हैं, उनके मौलिक अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। साथ ही, अदालत ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले पर सार्वजनिक टिप्पणी किए जाने को लेकर कड़ी नाराज़गी जताई थी और चेतावनी दी थी कि इस तरह के बयान जांच की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर सकते हैं।
बता दें कि कई वर्षों से राजनीति में आने के संकेत देने के बाद विजय ने फरवरी 2024 में अपनी पार्टी टीवीके का औपचारिक ऐलान किया था। पार्टी का पहला बड़ा चुनावी इम्तिहान आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव होंगे, जिनके अप्रैल में होने की संभावना जताई जा रही हैं।
