![]()
Breaking News
? कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
? जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
? कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
(फाइल फोटो के साथ) भुवनेश्वर, 21 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित…
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने पिछले…
मुंबई पुलिस ने मशहूर उद्यमी सबीर भाटिया की ओर से कुछ दिन पहले पोस्ट की…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई ने नयी दिल्ली…
मुंबई के ‘सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर’ फैजान अंसारी ने सौरभ राजपूत हत्याकांड में हाल में मुस्कान…
बेंगलुरु में एक निर्माणाधीन इमारत में मंगलवार दोपहर हुए विस्फोट में दो लोग घायल हो…
गुजरात सरकार ने बुधवार को स्कूलों को प्रवेश संबंधी नियम सख्त करने और बिना पूर्व…
करीब दो साल पहले अमेरिका में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा की अगुआई में भारत ने जो ऐतिहासिक सफर तय किया था, उसकी गूंज अब भी क्रिकेट जगत में सुनाई देती हैं। उस टूर्नामेंट में टीम इंडिया एक भी मुकाबला हारे बिना खिताब तक पहुंची थी और फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी ओवर में शानदार वापसी करते हुए दूसरी बार टी20 विश्व विजेता बनी।
बता दें कि उस जीत के तुरंत बाद कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। उस समय यह सवाल उठ रहे थे कि इन दिग्गजों के बिना टीम का भविष्य कैसा रहेगा, लेकिन मौजूद जानकारी के अनुसार सूर्यकुमार यादव के कप्तान बनने के बाद टीम ने न सिर्फ इन आशंकाओं को खत्म किया बल्कि खुद को और मजबूत साबित किया है।
गौरतलब है कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत अब तक कोई भी टी20 सीरीज नहीं हारा है, चाहे वह द्विपक्षीय रही हो या बहु-राष्ट्र टूर्नामेंट। इसी दमदार प्रदर्शन के चलते टीम 2026 टी20 वर्ल्ड कप में शीर्ष रैंकिंग के साथ उतरेगी और खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।
इस मौजूदा टीम संयोजन में किसी बड़ी कमजोरी की झलक नहीं दिखती है। ईशान किशन की हालिया वापसी ने टीम की बल्लेबाजी को और धार दी हैं, जो लगातार अपने आलोचकों को जवाब देने के इरादे से खेल रहे है।
पूर्व भारतीय विकेटकीपर दीप दासगुप्ता का मानना है कि 2024 की विश्व कप जीत के बाद से यह टीम एक अलग ही स्तर पर पहुंच चुकी है। न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया 4-1 की जीत इस बदलाव का साफ उदाहरण है।
हालांकि, टीम प्रबंधन के लिए चिंता का एक पहलू संजू सैमसन का खराब फॉर्म है। वे टीम के पहले पसंद के विकेटकीपर-बल्लेबाज और ओपनर रहे हैं, लेकिन मौजूदा लय में ईशान किशन उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में दावा मजबूत कर सकते है। दासगुप्ता का मानना है कि बाएं हाथ के बल्लेबाजों की अधिकता टीम के लिए बड़ी समस्या नहीं हैं और संतुलन बनाए रखा जा सकता है।
कुल मिलाकर, मौजूदा फॉर्म और संयोजन को देखते हुए टीम इंडिया एक बार फिर टी20 विश्व कप में इतिहास दोहराने के बेहद करीब नजर आ रही है।
