![]()
Breaking News
📰 कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
📰 जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
📰 कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध एक बार फिर तेज हो गया है। बीती…
दक्षिण कोरिया इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है और देश ने अपने मौसम…
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत और उज्बेकिस्तान अगले तीन…
रविवार को ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को खारिज कर दिया…
बैंकॉक, तीन अगस्त (एपी) म्यांमा की पूर्व नेता आंग सान सू ची से अंतरराष्ट्रीय रेड…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत सोमवार दोपहर को शुरू…
इस्लामाबाद [पाकिस्तान], 3 अगस्त (एएनआई): पाकिस्तान भर में लगातार बुनियादी ढांचे की खामियों, नागरिक कुप्रबंधन…
स्वस्थ रहने के लिए डॉक्टर भी कहते हैं अत्यधिक पानी पीना अच्छा होता है। शरीर के लिए भी पर्याप्त पानी पीना बेहद जरुरी होता है। आमतौर पर पानी पीने के बाद यूरिन आना भी नेचुरल प्रोसेस है। हम सभी जानते हैं कि दिनभर में हमें कम से कम 2-3 लीटर पानी पीना चाहिए। हालांकि, दिनभर में कितनी बार पेशाब आना नॉर्मल माना जाता है, कुछ लोग तो इसे नॉटिस ही नहीं करते है। हालांकि कुछ नोटिस करते हैं कि कई बार पानी पीने के बाद हर 10-15 मिनट बाद पेशाब जरुर जाते हैं। ऐसे में लोग इस समस्या बचने के लिए पानी पीना कम तो नहीं कर देते हैं, अब मन में सवाल उठता है कि यह सब नॉर्मल है या कोई बीमारी का संकेत है। आइए आपको बताते हैं विस्तार से-
क्या पानी पीने के हर 10-15 मिनट बाद पेशाब आना नॉर्मल है?
– अगर आप पानी पीने के बाद हर 10-15 मिनट में पेशाब जाते हैं, तो कई लोगों के लिए चिंता का विषय हो सकता है। वैसे यह किसी गंभीर समस्या का संकेत नहीं है, लेकिन इसके पीछे कुछ कारण हो सकते हैं, जिन पर जरुर ध्यान दें।
– जब कोई व्यक्ति कम समय में बहुत ज्यादा पानी पी लेता है, तो शरीर संतुलन बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पानी को बाहर निकालने की प्रक्रिया तेज कर देता है। इस कारण किडनी अधिक मात्रा में बार-बार मूत्र बनाता है, जिससे मूत्राशय जल्दी-जल्दी भरने लगता है। परिणामस्वरूप व्यक्ति को बार-बार पेशाब जाने की आवश्यकता महसूस होती है।
– अक्सर कुछ लोगों का ब्लैडर काफी सेंसिटिव होता है, जिससे थोड़ी मात्रा में पेशाब बनने पर भी पेशाब लगने लगती है। इसके अलावा चाय, कॉफी, कैफीन, शरब, मसालेदार भोजन और आर्टिफिशियल मिठास, मूत्राशय को उत्तेजित कर सकते हैं।
– स्ट्रेस और चिंता के कारण भी समस्या अधिक बढ़ जाती है। यह मानसिक दबाव का सीधा असर, हमारे बॉडी फंक्शंस पर होता है।
– यदि बार-बार पेशाब आने के साथ जलन,दर्द,दुर्गंध,अत्यधिक थकान या बहुत ज्यादा प्यास लगने जैसे लक्षण दिखाई दें, तो यह किसी स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है। यह स्थिति यूरिन इंफेक्शन,डायबिटीज, अधिक सक्रिय मूत्राशय या हार्मोन असंतुलन से जुड़ी हो सकती है। इसके अलावा, कुछ दवाएं खासकर वे जो शरीर से पानी निकालने का काम करती हैं वे भी बार-बार पेशाब आने का कारण बन सकती हैं।
