![]()
Breaking News
? कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
? जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
? कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
बिहार के पटना में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति की टिप्पणी…
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी को लेकर जारी विवाद के बीच कांग्रेस…
कांग्रेस और उसके सहयोगियों द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक ‘‘व्यक्तिगत’’ टिप्पणियों को लेकर…
हरियाणा के रोहतक का रहने वाला कुख्यात गैंगस्टर 23 वर्षीय हिमांशु ‘भाऊ’ हत्या और रंगदारी…
मध्यप्रदेश के रीवा जिले में प्रस्तावित परमाणु बिजलीघर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे आदिवासियों और…
वेनेजुएला की विपक्षी नेता एवं नोबेल पुरस्कार विजेता मारिया कोरिना मचाडो दिसंबर, 2025 के बाद…
चेन्नई में खेले गए अहम मुकाबले में टीम इंडिया ने आखिरकार वह प्रदर्शन दिखाया जिसका इंतजार था। भारत ने सुपर 8 चरण के करो या मरो मैच में जिम्बाब्वे को 72 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी दावेदारी मजबूत रखी है।
इस जीत के बाद भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर टीम की जमकर सराहना की। उन्होंने लिखा कि ऐसे मुकाबले टीम के स्वभाव और मानसिक मजबूती को उजागर करते हैं और भारत ने 256 रन बनाकर अपना इरादा साफ कर दिया। गौरतलब है कि यह इस टूर्नामेंट में भारत का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर रहा है।
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद भारत पर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था। ऐसे में टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी और अनुशासित गेंदबाजी का बेहतरीन संतुलन दिखाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों पर 55 रन की तेज पारी खेलकर मजबूत शुरुआत दिलाई। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने अंतिम ओवरों में 23 गेंदों पर नाबाद 50 रन जड़ते हुए स्कोर को 256/4 तक पहुंचाया। तिलक वर्मा ने भी सिर्फ 16 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाकर तेजी बनाए रखी।
जवाब में जिम्बाब्वे की ओर से ब्रायन बेनेट ने शानदार संघर्ष करते हुए नाबाद 97 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट लेकर मैच पर पकड़ मजबूत रखी। जिम्बाब्वे की टीम 184/6 तक ही पहुंच सकी।
मौजूद जानकारी के अनुसार इस जीत से भारत का नेट रन रेट बेहतर हुआ है और टीम अब भी सेमीफाइनल की दौड़ में बनी हुई है। अब सुपर 8 का अंतिम मुकाबला कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला जाएगा। यह मैच निर्णायक होगा, क्योंकि जीत भारत को अंतिम चार में पहुंचा देगी जबकि हार से अभियान समाप्त हो जाएगा।
