![]()
Breaking News
📰 कलेक्टरेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी मंगला…
📰 जनपद में बहुप्रतीक्षित जिला कारागार निर्माण के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी…
📰 कलेक्टरेट सभागार में बुधवार को सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों एवं निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों का…
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत 2027 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली…
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके की जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन…
राजधानी पटना के गंगा तट पर विकसित की जा रही जेपी गंगा पथ समग्र उद्यान…
कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे ने शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से पारदर्शिता…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को झांसी में 'विकसित भारत संकल्प सम्मेलन'…
बिहार के माननीय कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा एवं कृषि विभाग के प्रधान सचिव द्वारा…
महाराष्ट्र के परभणी में शनिवार को एक दुखद घटना में मंदिर की छत का एक…
भारत के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ बेहतरीन पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच गई है। वहीं जीत के बाद संजू ने बताया कि उन्होंने अपनी खराब फॉर्म से उबरने के लिए मोबाइल फोन से तौबा कर लिया। सोशल मीडिया से भी दूरी बना ली।
दरअसल, संजू सैमसन ने बीते रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए सुपर-8 के मैच में 50 गेंदों में 97 रन की पारी खेली जिसमें उन्होंने 12 चौके और 4 छक्के भी जड़े। संजू को सुपर 8 के पहले मैच साउथ अफ्रीका से भारत की करारी हार के बाद टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था।
वहीं सैमसन ने जीत के बाद स्टार स्पोर्ट्स से कहा कि, मैंने अपने शॉट चयन पर लगातार काम किया। मैं बहुत ज्यादा बदलाव नहीं करना चहता था क्योंकि मुझे पता था कि मैंने उसी तरह से खेलते हुए पहले अच्छा प्रदर्शन किया है। इसलिए मैंने खुद पर भरोसा बनाए रखा, अपना फोन बंद कर दिया, सोशल मीडिया से दूरी बनाई और अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनी। मुझे खुशी है कि मैंने एक ऐसे मैच में अच्छा प्रदर्शन किया जो बहुत खास था।
साथ ही उन्होंने कहा कि, थोड़ा मुश्किल लक्ष्य था। हमारी बल्लेबाजी की मजबूती को देखते हुए मुझे लग रहा था कि ईडन गार्डन्स में ओस पड़ने पर 196 रन के लक्ष्य का पीछा करना थोड़ा आसान हो जाएगा लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से ये चुनौतीपूर्ण हो गया।
सैमसन ने आगे कहा कि, आप हमेशा ऐसा प्रदर्शन करना चाहते हैं लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता है। इसलिए मुझे खुशी है कि इस मैच में मैंने अच्छा प्रदर्शन किया। जब आप दबाव वाली परिस्थितियों में लक्ष्य का पीछा कर रहे होते हैं तो आप अलग-अलग विकल्प अपनाते हैं और जोखिम भरे विकल्पों पर विचार करने के बजाय ज्यादा बाउंड्री लगाते हैं।
