Breaking News

PBKS vs SRH: मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा ने बल्ले से उड़ाया गर्दा, सनथ जयसूर्या की बराबरी पर पहुंचे

आईपीएल 2026 में शनिवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित इस मैच में अभिषेक ने 8 छक्के और पांच चौके की मदद से 28 गेंदों में 74 रन की पारी खेली। 
बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इस दौरान सिर्फ 18 गेंदों पर फिफ्टी जमा दी। पंजाब किंग्स के खिलाफ लगातार तीसरे मैच में अभिषेक ने 50 प्लस स्कोर बनाया है। अभिषेक को पार्टटाइम स्पिनर शशांक सिंह ने अर्शदीप सिंह के हाथों कैच आउट कराया। पावरप्ले में अभिषेक ने तेज गेंदबाजों अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट और विजयकुमार वैशाक की जमकर खबर ली। 
पारी के पांचवें ओवर में तो अभिषेक शर्मा ने विजय कुमार को चार छक्के लगाए। अभिषेक ने अपनी इनिंग्स के दौरान 8 में से सात छक्के पावरप्ले में जड़े। अभिषेक किसी आईपीएल मैच के दौरान पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रुप से पहले नंबर पर आ चुके हैं। अभिषेक ने सनथ जयसूर्या, जोट बटलर और जॉनी बेयरस्टो की बराबरी की है। 

Loading

Back
Messenger