Breaking News

Srinagar की सड़कों पर हुआ “Sunday on Cycle” कार्यक्रम का शुभारंभ, Mandaviya ने दिया Fit India का बड़ा संदेश

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को कहा कि यदि भारत को विकसित राष्ट्र बनना है तो देश के नागरिकों को शारीरिक रूप से फिट रहना होगा।
मांडविया यहां युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित तीन दिवसीय चिंतन शिविर में शामिल होने आए हैं।

उन्होंने डल झील के किनारे ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘संडे ऑन साइकिल फिटनेस का संदेश है। अगर भारत को विकसित देश बनना है, तो नागरिकों को फिट रहना होगा। जब नागरिक फिट होंगे, तब समाज स्वस्थ होगा। केवल स्वस्थ समाज ही भारत को विकसित राष्ट्र बना सकता है।’’

मंत्री ने कहा कि फिटनेस के लक्ष्य को हासिल करने के लिए देशभर में 16,000 स्थानों पर ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘अब से श्रीनगर के हमारे युवा हर रविवार साइकिल चलाकर फिट इंडिया का संदेश देंगे।

Loading

Back
Messenger