Breaking News

UK ने रूस की चेतावनी दरकिनार कर Ukraine को 100 प्रतिशत मदद का भरोसा दिया

(अदिति खन्ना)
लंदन, 18 अगस्त ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम ने रूस की चेतावनी को दरकिनार करते हुए मंगलवार को यूक्रेन का समर्थन जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। इससे पहले रूस ने यूक्रेन को ड्रोन की आपूर्ति करने के लिए ब्रिटेन को गंभीर ‘‘परिणाम’’ भुगतने की चेतावनी दी थी। लंदन स्थित रूसी दूतावास ने सोमवार को सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा था कि ब्रिटेन रूस-यूक्रेन संघर्ष में ‘‘सहयोगी और सह-अपराधी’’ के रूप में काम कर रहा है।

रूस ने खुद पर हुए यूक्रेन के हमलों को आतंकवादी हमले बताया था। बर्नहम ने कहा कि ब्रिटेन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के हमले का सामना करने के लिए यूक्रेन को ‘‘100 प्रतिशत’’ समर्थन देता रहेगा। रूसी दूतावास के बयान पर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर बर्नहम ने कहा, ‘‘ब्रिटेन वही कर रहा है, जो वह लंबे समय से कहता रहा है।

यानी व्लादिमीर पुतिन के नेतृत्व में जारी इस अवैध युद्ध के खिलाफ यूक्रेन का 100 प्रतिशत समर्थन करना।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हम यूक्रेन को उसकी रक्षा करने में सक्षम बनाने के लिए सहायता दे रहे हैं और पूरे संघर्ष के दौरान पिछले प्रधानमंत्रियों के समय भी ब्रिटेन का यही रुख रहा है। मेरे कार्यकाल में भी यह रुख जारी रहेगा। हम केवल अच्छे समय के दोस्त नहीं हैं।

हम यूक्रेन की जरूरत के समय उसके साथ रहेंगे और इस रुख में कोई बदलाव नहीं होगा।

Loading

Back
Messenger