Breaking News

California Assembly ने पास किया Diwali प्रस्ताव, 8 नवंबर को दी मान्यता

अमेरिका की कैलिफोर्निया विधानसभा ने आठ नवंबर को ‘दिवाली दिवस’ के रूप में मान्यता देने संबंधी एक प्रस्ताव पारित किया है और राज्य के लोगों से इस उत्सव में भाग लेने का आग्रह किया है। विधानसभा सदस्यों दर्शना पटेल और ऐश कालरा द्वारा पेश इस प्रस्ताव में कैलिफोर्निया और दुनिया भर में रह रहे भारतीय-अमेरिकियों तथा भारतीय प्रवासियों के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया गया है। विधानसभा द्वारा बृहस्पतिवार को पारित प्रस्ताव में कहा गया, ‘‘…विधानसभा इस वर्ष रविवार, आठ नवंबर 2026 को मनाए जाने वाले दिवाली पर्व को मान्यता देती है और कैलिफोर्निया के लोगों को इस उत्सव में पूरे उल्लास के साथ भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करती है।’’ प्रस्ताव में कहा गया कि अमेरिका और दुनिया भर में हिंदू, सिख, बौद्ध और जैन समुदाय के लोग भारतीय-अमेरिकियों और दक्षिण एशियाई-अमेरिकियों के लिए विशेष महत्व रखने वाला दिवाली का त्योहार हर साल मनाते हैं।

इसे भी पढ़ें: Himachal Monsoon Session: नौकरियों पर BJP का जोरदार प्रदर्शन, CM Sukhu बोले- विपक्ष में आपसी कलह

प्रस्ताव के अनुसार, दिवाली दुनिया में मनाए जाने वाले सबसे प्राचीन त्योहारों में से एक है, जो उदारता, एकता, खुशी और कृतज्ञता का उत्सव मनाने के लिए परिवारों, मित्रों और समुदायों को एक साथ लाता है।

Loading

Back
Messenger