Breaking News

मोगरे का Gajra सिर्फ फैशन नहीं, CSIR के अनुसार Stress और थकान दूर करने में मददगार

शादी से लेकर किसी फंक्शन या फिर पूजा-पाठ एवं त्योहारों के समय साड़ियों और लहंगा के साथ बालों में मोगरा का गजरा जरुर लगाया जाता है। खासतौर पर दक्षिण भारत की महिलाएं अपने बालों में गजरा जरुर लगाती हैं। ज्यादार महिलाओं को लगता है कि गजरा सिर्फ श्रृंगार और बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए लगाया जाता है।

हालांकि, इसके पीछे एक गहरा वैज्ञानिक और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा रहस्य भी छिपा हुआ है। चलिए आपको बताते हैं मोगरे के फूलों की खूशबू हमारे दिमाग, नर्वस सिस्टम और मूड पर सकारात्मक प्रभाव कैसे डालती है।

सेहत के लिए मोगरे का गजरा

तनाव और चिंता को कम करने में मददगार

वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) के मुताबिक, मोगरे के फूलों से आने वाली खुशबू दिमाग को सुकून पहुंचाती है। जब गजरा बालों में बंधा जाता है, तो उसकी खुशबू नाक के जरिए शरीर के अंदर जाती है। वैसे यह खुशबू दिमाग में सेरोटोनिन और डोपामाइन जैसे खुशी महसूस कराने वाले हार्मोन्स को बढ़ाती है, जो मानसिक बेचैनी, चिंता और स्ट्रेस हार्मोन के लेवल को तेजी के कम करते हैं। इसकी मदद से मन तुरंत शांत हो जाता है और मूड अच्छा रहता है।

मूड स्विंग्स और मानसिक थकान से राहत

भागदौड़ भरी दिनचर्या से हम सभी थक ही जाते हैं। ऐसे में महिलाएं बालों में ताजा गजरा लगाती हैं, तो मोगरे की महक सुस्ती और दिमागी थकान को दूर करती हैं। अरोमाथेरेपी एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मोगरे के फूलों से निकलने वाले नेचुरल खुशबूदार तत्व दिमाग को रिफ्रेश करने के साथ ही मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ेपन को कम करने में मदद करता है।

सिरदर्द और अनिद्रा की समस्या 

आयुर्वेद के अनुसार, मोगरे के फूलों में ठंडक देने वाले गुण मौजूद होते हैं। स्कैल्प के पास गजरा लगाने से ये फूल सिर को ठंडक पहुंचाते हैं। इससे निकलने वाली खुशबू नसों के खिंचाव को कम करके सिरदर्द से राहत दिलाती है। इसके साथ ही भीनी-भीनी खुशबू से रात में गहरी और अच्छी नींद आने में भी मदद मिलती है।

पसीने की बदबू से राहत

मोगरे के फूल की खुशबू एक नेचुरल इत्र या परफ्यूम की तरह कार्य करता है। इसी वजह से बालों में गजरा लगाने से पसीने की बदबू दूर हो जाती है और बाल भी दिनभर महकते रहते हैं।

Loading

Back
Messenger