Breaking News

Anupamaa में Gaurav Khanna करें तो ठीक? पत्नी Akanksha Chamola ने डांस वीडियो विवाद पर Trolls को दिया मुंहतोड़ जवाब

बिग बॉस 19 के विजेता और मशहूर एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा और विवादों के केंद्र में हैं। हाल ही में उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘दिल धोखा और डिजायर’ के प्रमोशनल इवेंट का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

क्या है पूरा विवाद?

एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान आकांक्षा अपने को-स्टार्स कुंवर अमर और अली हसन के साथ डांस करती नजर आईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि आकांक्षा पहले कुंवर अमर के साथ डांस करती हैं। फिर अली हसन उनके साथ काफी करीब आकर परफॉर्म करते हैं। अंत में अमर दोबारा फ्रेम में आते हैं और आकांक्षा को पीछे से गले लगा लेते हैं।
इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी शादीशुदा जिंदगी और उनके किरदार पर सवाल उठाना शुरू कर दिया। कुछ यूजर्स ने तो यहां तक अटकलें लगा दीं कि गौरव और आकांक्षा के बीच सब ठीक नहीं है।
 

इसे भी पढ़ें: Shahid Kapoor का Farzi 2 धमाका: सीक्वल के लिए मिली 45 करोड़ की फीस, ओटीटी की दुनिया में बनाया नया रिकॉर्ड

दोहरे मापदंडों पर उठा सवाल

ट्रोलिंग का जवाब देते हुए आकांक्षा ने इन्फ्लुएंसर जयति अनस्क्रिप्टेड का एक वीडियो रीपोस्ट किया। इस वीडियो में इन्फ्लुएंसर ने समाज के दोहरे मापदंडों पर प्रहार किया है। इन्फ्लुएंसर ने वीडियो में कहा कि गौरव ने ‘अनुपमा’ सीरियल में अपनी को-एक्टर्स के साथ कई इंटीमेट सीन किए, लेकिन तब किसी ने उनके कमिटमेंट पर सवाल नहीं उठाया। अब जब आकांक्षा अपना प्रोफेशनल काम कर रही हैं, तो उन्हें जज क्यों किया जा रहा है?
 

इसे भी पढ़ें: Ghooskhor Pandat Controversy | Manoj Bajpayee की फिल्म के मेकर्स को FWICE ने दी चेतावनी, टाइटल बदलने की उठी मांग

रिश्ते पर आकांक्षा का रुख

आकांक्षा ने एक इंटरव्यू क्लिप शेयर करते हुए अफवाहों पर विराम लगाया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि किसी भी रिश्ते में वफादारी सबसे बुनियादी चीज है। उनका कहना था, ‘किसी रिश्ते में धोखा न देना एक बहुत ही बेसिक बात है।’

Loading

Back
Messenger