Breaking News

Anupama Parameswaran ने किया बड़ा खुलासा, 2 साल तक झेला Toxic Relationship

साउथ सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन इन दिनों अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर काफी चर्चा में हैं। पिछले महीने उन्होंने एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें लिखा था कि जिंदगी में शांति पाने के लिए कुछ पुराने और बंद रास्तों को छोड़ना जरूरी होता है। इस पोस्ट के बाद से ही फैंस कयास लगा रहे थे कि उनका अपने कथित बॉयफ्रेंड ध्रुव विक्रम से ब्रेकअप हो गया है। अब अनुपमा ने एक इंटरव्यू में अपनी उस पोस्ट के पीछे का असली कारण बताया है।

पोस्ट के पीछे था 2 साल का शारीरिक और मानसिक दर्द

एक इंटरव्यू में बात करते हुए अनुपमा ने बताया कि उन्होंने वह पोस्ट किसी जल्दबाजी में शेयर नहीं की थी। उसके पीछे लगभग दो साल का शारीरिक और मानसिक दर्द छिपा हुआ था। अनुपमा ने कहा कि कुछ लोगों ने उनकी पोस्ट पर सकारात्मक बातें लिखीं कि वे अब सुकून की ओर बढ़ रही हैं, वहीं कुछ लोगों ने बिना पूरी बात जाने अजीब बातें बनाना शुरू कर दिया। अनुपमा के मुताबिक, यह पोस्ट खुद को पूरी तरह संभालने और ठीक करने के बाद ही उन्होंने फैंस के साथ साझा की थी। इसे भी पढ़ें: Elvish Yadav ने Tejasswi Prakash को बताया अपनी भाभी, Karan Kundrra के साथ दोस्ती पर कही यह बात

2 साल तक झेला टॉक्सिक रिश्ता

किसी का नाम लिए बिना अनुपमा ने अपने रिश्ते का कड़वा सच उजागर किया। उन्होंने बताया कि वह लगभग दो साल तक एक बेहद ही नकारात्मक और टॉक्सिक रिश्ते में फंसी हुई थीं। इस वजह से उनके व्यवहार में भी काफी बदलाव आ गया था, जिसे उनके परिवार और दोस्तों ने भी महसूस किया था। अनुपमा ने उन लोगों को सतर्क किया जो ऐसे रिश्तों में रहकर भी परेशानी को नहीं समझ पाते और उसे सामान्य मानने लगते हैं। इसे भी पढ़ें: फिल्मों के लिए शादी कुर्बान… जब Trisha Krishnan ने सगाई तोड़कर चुना था अपना करियर

करियर पर भी पड़ा बुरा असर

अनुपमा ने बताया कि इस बुरे दौर का असर उनके काम और करियर पर भी बुरी तरह पड़ा। वह आगे बढ़ने की जगह खुद को पीछे खींचने लगी थीं और इस तनाव के चक्कर में उन्होंने फिल्मों के कई बेहतरीन ऑफर्स भी ठुकरा दिए थे। हालांकि, अब अनुपमा परमेश्वरन इस मुश्किल दौर से बाहर निकल चुकी हैं। अनुपमा और ध्रुव विक्रम के अलग होने की खबरें लंबे समय से आ रही थीं, लेकिन अनुपमा के इस खुलासे के बाद फैंस को यकीन हो गया है कि दोनों के रास्ते अब अलग हो चुके हैं।

View this post on Instagram

A post shared by @iamdhanyavarma

Loading

Back
Messenger