Breaking News

Bigg Boss 20 Promo: सलमान खान ने Manoj Tiwari की बेटी रीति को क्यों दी ‘बाप पे मत जाना’ की सलाह?

 रियलिटी शो बिग बॉस का 20वें सीजन का आगाज आज यानी 6 सितंबर 2026, रात 9 बजे होने वाला है। हाल ही में शो के मेकर्स ने प्रोमो रिलीज किया है। इस वीडियो में सीजन-4 में रहे कंटेस्टेंट एक्टर-नेता मनोज तिवारी नजर आ रहे हैं। इस बार वह शो में हिस्सा लेने नहीं आए, बल्कि उनकी बेटी म्यूजिशियन रीति तिवारी नजर आएगी। 
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी नजर आएंगी
दरअसल, बिग बॉस 20 के नए प्रोमो में मनोज तिवारी स्टेज पर गाना गाते हुए एंट्री करते हैं और सलमान शो में दोबारा आने की बात पर उनकी खिंचाई करते हैं। लेकिन, एक्टर-पॉलिटिशयन कहते हैं कि वह अपनी बेटी रीति को छोड़ने आए हैं। फिर म्यूजिशियन स्टेज पर आती हैं और परफॉर्मेंस देती हैं।
सलमान ने रीति को कही ये बात
प्रोमो में देख सकते हैं कि सलमान रीति को सलाह देते हैं, ‘घर के अंदर, अंडे लेकर कभी लड़ाई मत करना और ऐ बाप पे मत जाना। मनोज मुस्कुराए और अपना चेहरा ढक लिया। रीति ने बदले में एक ‘बाप’ वाला जोक मारा, जिससे उनके पिता और सलमान हंस पड़े।
आखिर सलमान ने रीति से क्यों कहीं ये बात
दरअसल, बिग बॉस 4 में मनोज और डॉली बिंद्रा के बीच अंडों के लेकर बड़ी लड़ाई हुई, उसी का जिक्र कर रहे थे। मनोज नाश्ते में आमलेट खाना चाहते थे, जबकि डॉली चाहती थीं कि वे पहले बचा हुआ खाना खत्म करें, और इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। मनोज का यह कहना है कि ‘किचन किसी के बाप का नहीं है’ और डॉली का जवाब ‘बाप पर बोलना नहीं’ वाला पल बाद में एक मीम बन गया।
बिग बॉस 20 के बारे में
आज रात 9 बजे JioHotstar और रात 10:30 बजे Colors TV पर बिग बॉस 20 का प्रीमियर हो रहा है। इस बार शो में संभावित कंटेस्टेंट्स में फैसल खान (आमिर खान के भाई), करण वाही की एक्स-गर्लफ्रेंड उदिति सिंह, कुशल तंवर, काजी तौकीर, यंग डीएसए, रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती, बादशाह से अलग हो चुकी पत्नी ईशा और खुशी दुबे जैसे नाम चर्चा में हैं। वहीं, बॉक्सिंग दिग्गज मैरी कॉम का भी इस लिस्ट में नाम शामिल हैं। 

Loading

Back
Messenger