Breaking News

Zakir Khan का नया कॉमेडी शो ‘पापा यार’ जल्द होगा नेटफ्लिक्स पर रिलीज, टीजर में पिता संग दिखे ‘सख्त लौंडा’

मशहूर कॉमेडियन जाकिर खान का नया विशेष हास्य कार्यक्रम ‘पापा यार’ जल्द ही ओटीटी मंच नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगा।
इस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने रविवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा कर इसकी घोषणा की।
शो के जारी टीजर में जाकिर खान अपने पिता उस्ताद इस्माइल खान के साथ बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं।

नेटफ्लिक्स ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘‘जल्द ही पापा का खास दिन होने वाला है यार। जाकिर खान का ‘पापा यार’ जल्द आ रहा है, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।’’
खान ने भी इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया पर दोबारा साझा किया।
जाकिर खान ने हाल में अपने लाइव स्टैंड-अप शो ‘पापा यार’ से संबंधित दौरे का समापन किया है, जिसकी शुरूआत जून 2025 में हुई थी। इसका आखिरी कार्यक्रम मुंबई में आयोजित किया गया, जिसमें हास्य अभिनेता जॉनी लीवर भी विशेष रूप से शामिल हुए थे।

इसे भी पढ़ें: International Yoga Day पर दिखा Bollywood Stars का जलवा, Live Yoga कर फैंस को दिया Fitness का डोज

 

‘कॉमेडी सेंट्रल’ से नेटफ्लिक्स तक का शानदार सफर

जाकिर खान को भारतीय कॉमेडी इंडस्ट्री में असली और बड़ी पहचान साल 2012 में मिली थी, जब उन्होंने ‘कॉमेडी सेंट्रल इंडियाज़ बेस्ट स्टैंड-अप कॉमेडियन’ का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

जाकिर खान के कुछ सबसे लोकप्रिय शो:

‘हक से सिंगल’ (Haq Se Single)

‘काक्षा ग्यारहवीं’ (Kaksha Gyarvi)

‘तथास्तु’ (Tathastu)

‘जाकिर खान: डेलुलु एक्सप्रेस’ (Delulu Express)

इसे भी पढ़ें: Mata Vaishno Devi के दरबार पहुंचे Akshay Kumar, पवित्र गुफा में टेका माथा, उमड़ी फैंस की भारी भीड़

 

अपने बेमिसाल देसी अंदाज और ‘सख्त लौंडा’ इमेज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले जाकिर खान एक बार फिर ‘पापा यार’ के जरिए दर्शकों को हंसने और जज्बातों से सराबोर होने का मौका देने आ रहे हैं। हालांकि, नेटफ्लिक्स ने अभी इसकी आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि यह जल्द ही दर्शकों के बीच होगा।

 Read Latest
National News in Hindi
only on Prabhasakshi 

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

Loading

Back
Messenger