Breaking News

Divyanka Tripathi ने दिखाई अपने Twin बेटों की पहली झलक, Instagram पर Viral हुईं Cute Photos

मशहूर टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी बीते महीने जुड़वा बेटों की मां बनी हैं। शादी के करीब 10 साल बाद मां बनने की खुशी दिव्यांका के चेहरे पर साफ देखी जा सकती है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें पहली बार उनके जुड़वा बेटों की झलक दुनिया के सामने आई है। इन तस्वीरों में दिव्यांका अपने दोनों बच्चों को सीने से लगाए हुए उन पर खूब प्यार बरसाती नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार

दिव्यांका ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। पहली फोटो में वह अपने एक बेटे को चूमती हुई दिख रही हैं, जबकि दूसरी फोटो में वह मुस्कुराते हुए अपने लाडले को निहार रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक बेहद भावुक कैप्शन लिखा, “मुझे चुनने के लिए तुम्हारा बहुत-बहुत शुक्रिया।” महज कुछ ही घंटों में इन तस्वीरों पर दो लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। टीवी इंडस्ट्री के दोस्तों जैसे आरती सिंह, रुहानिका धवन और शिरीन मिर्जा ने भी कमेंट्स करके इस खूबसूरत रिश्ते पर अपना प्यार जताया है।
View this post on Instagram

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

इसे भी पढ़ें: हमने IVF भी ट्राई किया पर… बच्चे न होने पर एक्ट्रेस Monalisa के पति Vikrant का छलका दर्द

विवेक दहिया ने रखे बच्चों के अनोखे निकनेम

दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया ने अभी तक अपने बच्चों के असली नामों का खुलासा नहीं किया है। लेकिन विवेक ने अपने एक व्लॉग में बताया कि उन्होंने बच्चों के निकनेम टी 1 और टी 2 रखे हैं। विवेक द्वारा रखे गए इन अजीबोगरीब नामों को सुनकर न सिर्फ दिव्यांका त्रिपाठी, बल्कि उनके परिवार के बाकी लोग भी पूरी तरह हैरान रह गए।

Loading

Back
Messenger