फरहान अख्तर ने डॉन 3 के ऐलान के साथ ही लीड एक्टर का भी ऐलान कर दिया है। फरहान खान ने डॉन 3 के लिए शाहरुख खान को रिप्लेस करके रणवीर सिंह को चुना है। रणवीर सिंह की डॉन के लुक में एक झलक भी शेयर की गयी है। रणवीर सिंह का लुक किसी भी डॉन से कम नहीं है लेकिन सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: Bollywood Wrap Up | Tamannaah Bhatia से मिलने के लिए फैन ने तोड़ा सिक्योरिटी बैरिकेड, पकड़ लिया हाथ
सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह ट्रेंड कर रहा हैं। शाहरुख खान को रिप्लेस करने पर उनपर मीम्स बनाये गये हैं। शाहरुख खान के फैंस ने रणवीर सिंह को जमकर ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा 7 जन्म लेने के बाद भी रणवीर सिंह शाहरुख खान की तरह एक्टिंग नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा दूसके यूजर ने रणवीर सिंह का मजाक उड़ाते हुए डॉन 3 में रणवीर सिंह को कास्ट करना फरहान अख्तर की सबसे बड़ी गलती कहा हैं। एक और यूजर ने रणवीर सिंह को बॉलीवुड का सस्ता डॉन कहा हैं।
यहां देखें रणवीर सिंह पर बनाये गये सोशल मीडिया मीम्स-
Farhan Akhtar to replace #ShahRukhKhan with Ranveer Singh in new Don film pic.twitter.com/vebUL6711m
— Jay (@jaynildave) August 8, 2023
Ranveer Singh can take 7 births but still he won’t be able to match 1% of SRK’s swag and charisma in DON #Don3
pic.twitter.com/VqXan0m6cE
— Maddie🥷🏽 (@SRKzKnightWing) August 9, 2023
आपको बता दें कि फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित प्रतिष्ठित ‘डॉन’ फ्रेंचाइजी एक शानदार वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है। पिछली दोनों डॉन्स में सुपरस्टार शाहरुख खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। हालाँकि इस बार रणवीर सिंह को आधिकारिक तौर पर बहुप्रतीक्षित ‘डॉन 3’ में नए ‘डॉन’ के रूप में ताज पहनाया गया है। अपनी शानदार एनर्जी के साथ रणवीर बड़े चरित्र की नई व्याख्या में कदम रखने के लिए तैयार हैं। डॉन 3 साल 2025 की सबसे बहुप्रतीक्षित एक्शन फ्रेंचाइजी में से एक है।
इसे भी पढ़ें: आखिर Asha Bhosle ने क्यों कहा, मैं इस फिल्म लाइन की आखिरी मुगल हूं, Lata Didi को ऐसे किया याद
‘डॉन’ सीरीज़ हमेशा दिलचस्प कहानियों, रोमांचक एक्शन और अविस्मरणीय क्षणों का पर्याय रही है। रणवीर सिंह अब इस प्रतिष्ठित भूमिका को निभाने के लिए शाहरुख खान की जगह लेंगे। टीज़र में वॉयसओवर कहता है, “शेर जो सो रहा है वो जगेगा कब, पूछता है ये सब। उनसे कह दो कि जाग उठा हूं मैं।”
डॉन 3 से रणवीर सिंह की झलक-
IT’S OFFICIAL… RANVEER SINGH TO STAR IN ‘DON 3’… 2025 RELEASE…#FarhanAkhtar directs #RanveerSingh in the third instalment of #Don… Titled #Don3. #RiteshSidhwani pic.twitter.com/3vdazXCxJV
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 9, 2023