Breaking News

Mumbai में स्टाइलिश लुक में दिखीं Harshita Gaur, जल्द Mirzapur The Movie में आएंगी नजर

मिर्जापुर सीरीज में डिंपी पंडित का लोकप्रिय किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली खूबसूरत अभिनेत्री हर्षिता गौर को हाल ही में मुंबई के अंधेरी इलाके में स्पॉट किया गया। इस दौरान हर्षिता बेहद स्टाइलिश और एलिगेंट लुक में नजर आईं, उन्होंने ब्लू जीन्स के साथ कुर्ता पहना हुआ था।

कैमरे को देखते ही उन्होंने चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान के साथ पैपराजी को ढेरों पोज दिए। जल्द ही मिर्जापुर द मूवी में नजर आने वाली हर्षिता का यह कैजुअल और फ्रेश अवतार सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और उनके फैंस इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Prabhasakshi (@prabhasakshi)

इसे भी पढ़ें: माता सीता के रोल पर विवाद के बीच Kainchi Dham पहुंचीं Anjali Arora, लिया नीम करोली बाबा का आशीर्वाद

मिर्जापुर द मूवी के बारे में

फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन हाउस एक्सल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह कर रहे हैं। इसमें पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया), अली फजल (गुड्डू पंडित), दिव्येंदु शर्मा (मुन्ना भैया), श्वेता त्रिपाठी (गोलू गुप्ता) और रसिका दुगल जैसे मुख्य कलाकार अपनी पुरानी भूमिकाओं में लौट रहे हैं। इस बार फिल्म में जितेंद्र कुमार और रवि किशन जैसे नए कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

Loading

Back
Messenger