Breaking News

यश की Toxic की रिलीज डेट आगे बढ़ी? Tara Sutaria ने किया बड़ा खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर चर्चा में हैं। पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें आ रही थीं कि फिल्म की रिलीज डेट को एक बार फिर आगे बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, अब तारा सुतारिया ने खुद इन अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने साफ कर दिया है कि फिल्म की रिलीज में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

फराह खान के व्लॉग पर किया बड़ा खुलासा

फिल्ममेकर फराह खान के हालिया व्लॉग में बातचीत के दौरान तारा सुतारिया ने ‘टॉक्सिक’ की रिलीज को लेकर पुष्टि की। एक्ट्रेस ने बताया कि साउथ सुपरस्टार यश के साथ उनकी यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 4 जून, 2026 को ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इससे पहले इस फिल्म की रिलीज को 19 मार्च से आगे बढ़ाकर जून तय किया गया था, और अब तारा के बयान ने फैंस की चिंताओं को दूर कर दिया है।
 

इसे भी पढ़ें: 4,000 करोड़ का बजट और ‘रॉकी भाई’ का जलवा! क्या ‘Ramayana’ तोड़ पाएगी KGF-2 के महा-रिकॉर्ड?

फिल्म की स्टार कास्ट और कहानी

‘टॉक्सिक’ एक पीरियड एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन गीतू मोहनदास कर रही हैं। इस फिल्म में यश और तारा सुतारिया के अलावा सितारों की लंबी फौज देखने को मिलेगी। फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इनके अलावा अक्षय ओबेरॉय, सुदेव नायर और अमित तिवारी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।
 

इसे भी पढ़ें: Ranbir-Alia की शादी के 4 साल पूरे, बेटी Raha संग Austria में मना रहे Anniversary Vacation

‘रामायण’ में रावण बनेंगे सुपरस्टार यश

यश के फैंस के लिए ‘टॉक्सिक’ के साथ-साथ एक और बड़ी खुशखबरी है। सुपरस्टार जल्द ही नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही भव्य फिल्म ‘रामायण’ में भी दिखाई देंगे। इस फिल्म में यश पहली बार बड़े पर्दे पर रावण का दमदार किरदार निभाते नजर आएंगे, जबकि रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में होंगे। इस प्रोजेक्ट को लेकर भी दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।

Loading

Back
Messenger