Breaking News

बच्चों के Crime के लिए सिर्फ माता-पिता दोषी नहीं, Pune Murder Case पर बोलीं Kangana Ranaut

केतन अग्रवाल मर्डर केस ने इस वक्त पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। अब इस सनसनीखेज मामले पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और लोकसभा सांसद कंगना रनौत का भी रिएक्शन सामने आया है। कंगना ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट शेयर कर इस बात पर गहरी चिंता जताई है कि आज के समय में युवा इस तरह के खौफनाक कदम क्यों उठा रहे हैं। कंगना की यह पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।

सिर्फ माता-पिता को दोष देना गलत

कंगना रनौत ने अपनी पोस्ट में उन लोगों को आड़े हाथों लिया जो बच्चों के बिगड़ने या उनके क्राइम करने पर तुरंत उनके परिवार और परवरिश पर सवाल उठाने लगते हैं। कंगना का मानना है कि आज के दौर में बच्चों पर घर से ज्यादा बाहरी दुनिया का असर हो रहा है। उन्होंने कहा, “आज के समय में सिर्फ किसी का परिवार, घर या माता-पिता देखकर ये नहीं कहा जा सकता कि बच्चों को कैसे संस्कार मिले हैं। असली सवाल ये है कि उन्हें प्रभावित कौन कर रहा है? वे किसके साथ ज्यादा समय बिताते हैं? सोशल मीडिया, एआई या असल जिंदगी में उनका असर किन लोगों से पड़ रहा है?”
 

इसे भी पढ़ें: Netflix पर खुला Baahubali 3 का बड़ा राज? Prabhas के इशारे से Social Media पर मची खलबली

लोग जैसी इमेज दिखाते हैं, असल में वैसे होते नहीं

कंगना ने आज की जनरेशन और सोसाइटी के दोहरेपन पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि आजकल लोग असल जिंदगी में कुछ और होते हैं और दुनिया के सामने खुद को बिल्कुल अलग दिखाते हैं। उन्होंने कहा, “सिर्फ माता-पिता को दोष देना ठीक नहीं है, क्योंकि आज लोग एक साथ कई तरह की जिंदगी जी रहे हैं। हर कोई दुनिया के सामने अपनी एक अच्छी छवि दिखाने में लगा है। लोग जैसे दिखते हैं, जरूरी नहीं कि असल में वैसे ही हों या वैसा महसूस करते हों। इसलिए बच्चों के किसी भी काम के लिए उनके परिवार को तुरंत जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।”
 

इसे भी पढ़ें: पत्नी-बच्चों संग Tirupati पहुंचे Nani, भगवान वेंकटेश्वर का लिया आशीर्वाद

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा विवाद पुणे के पास लोहागढ़ किले में हुए 26 साल के केतन अग्रवाल के मर्डर से जुड़ा है। आरोप है कि 20 साल की सिया गोयल और उसके बॉयफ्रेंड ने केतन को खाई में धकेल कर मार डाला और इसे ट्रेकिंग एक्सीडेंट का रूप देने की कोशिश की। इस केस की तुलना इंदौर के बिजनेसमैन राजा रघुवंशी मर्डर केस से भी की जा रही है, जिसके बाद से यह मामला देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Loading

Back
Messenger