Breaking News

Video: पहला नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद Mahakaleshwar Temple पहुंचे Kartik Aaryan, लिया बाबा का आशीर्वाद

चंदू चैंपियन में अपनी शानदार एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले अभिनेता कार्तिक आर्यन को हाल ही में उनके करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड मिला है। कार्तिक को चंदू चैंपियन में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर का नेशन अवॉर्ड मिला है। इस बड़ी उपलब्धि के बाद कार्तिक अपनी इस खुशी और सफलता का शुक्रिया अदा करने सीधे मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। इस खास आध्यात्मिक यात्रा में कार्तिक के साथ उनके माता-पिता भी मौजूद रहे, जहां पूरे परिवार ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। हल्के गुलाबी रंग के कुर्ते/शर्ट में नजर आ रहे कार्तिक पूरी तरह शिव भक्ति में लीन दिखे। तस्वीर पोस्ट करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, “जय महाकाल।”
सोशल मीडिया पर कार्तिक के दर्शन और पूजा करने के कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और उन्हें अवॉर्ड की बधाई दे रहे हैं।
View this post on Instagram

A post shared by ꪻꪖꪀꪜ꠸ ᛕꪖ᥅ꪻ꠸ᛕ ꪖꪖ᥅ꪗꪖꪀ 🎀✨🌟♥️ (@kartikxaashiquii_gal)

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज पर भड़के बॉलीवुड सितारे, Riteish Deshmukh से लेकर Sonakshi Sinha ने उठाए सवाल

मम्मूटी के साथ शेयर किया बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

बता दें कि कार्तिक आर्यन ने यह नेशनल अवॉर्ड मलयालम सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार मम्मूटी के साथ शेयर किया है। मम्मूटी को उनकी फिल्म ब्रह्मयुगम के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला, जो उनके करियर का चौथा नेशनल अवॉर्ड है।

चंदू चैंपियन की मेहनत रंग लाई

कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म चंदू चैंपियन भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है। इस रोल में ढलने के लिए कार्तिक ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन और एक्टिंग पर कड़ी मेहनत की थी, जिसकी तारीफ देशभर में हुई।

इसे भी पढ़ें: छात्रों के साथ जो हुआ गलत हुआ, Delhi Police की कार्रवाई पर भड़के DILJIT DOSANJH

अनुराग बसु की फिल्म में आएंगे नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो, कार्तिक जल्द ही डायरेक्टर अनुराग बसु की एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।

Loading

Back
Messenger