Breaking News

Daughters Day पर Kriti Sanon ने उठाई महिलाओं की सुरक्षा की मांग, Instagram पर लिखी खास बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। आज यानी 27 सितंबर को बेटी दिवस मनाया जा रहा है। जिसके लेकर एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश शेयर किया है। कृति सैनन ने डॉटर्स डे मनाने के पारंपरिक तरीके पर सवाल उठाते हुए समाज से सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बनीं चिंताओं पर ध्यान देने की अपील की है।

डॉटर्स डे पर कृति की अपील

प्रत्येक वर्ष सितंबर के महीने के चौथे रविवार को डॉटर्स डे (Daughter’s Day) मनाया जाता है। जिसको लेकर कृति सैनन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट को शेयर किया है और लिखा है कि- आज युवा महिलाओं को किस तरह हर समय सतर्क रहना पड़ता है।उन्होंने रोजमर्रा की उन परेशानियों को सामने रखा, जिनका सामना कई लड़कियां करती हैं। उन्होंने लोगों से सोचने को कहा कि अगर कोई बेटी फोन करके कहे कि कुछ पुरुष उसका पीछा कर रहे हैं।

वह अकेले घर जाते समय बार-बार पीछे मुड़कर देखे या सुरक्षित जगह पहुंचने से पहले उसके फोन की बैटरी खत्म होने लगे, तो उसे कैसा महसूस होगा। अपनी लाइव लोकेशन शेयर करने से लेकर, पेपर स्प्रे साथ रखने तक, पैदल जाने की जगह कैब बुक करने या सिर्फ सुरक्षित महसूस करने के लिए किसी को फोन करने तक।

हमने उसकी जिंदगी को ऐसा बना दिया है कि ये सब उसकी रोजमर्रा की आदत का हिस्सा बन गया है। अभिनेत्री ने आगे बताया है- असली मायने में बेटी दिवस तभी मनाया जा सकेगा, जब महिलाएं बिना किसी डर के सार्वजनिक जगहों पर आजादी से रह सकें।

View this post on Instagram

A post shared by Kriti Sanon 🦋 (@kritisanon)

एक्ट्रेस ने आगे कहा?

उन्होंने कहा- जिस दिन कोई बेटी रात में अकेले घर जा सके, अंधेरा होने के बाद पार्क में बैठ सके, अपनी पसंद के कपड़े पहन सके, बिना डर के सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल कर सके या किसी सार्वजनिक जगह पर बिना इस डर के रह सके कि उसके साथ कोई गलत घटना हो सकती है। उस दिन हमें बेटी दिवस मनाना चाहिए।

फैंस को पसंद आई कृति की पोस्ट

यह पोस्ट कृति सैनन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसके बाद उनके फैंस की प्रतिक्रिया सामने आई है। लोगों को एक्ट्रेस की पोस्ट पसंद आई और कहा कि इसने महिलाओं की सुरक्षा, सार्वजनिक सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर समाज की जिम्मेदारियों जैसे जरुरी मुद्दों पर बातचीत की अपने विचार रखें हैं।

Loading

Back
Messenger