Breaking News

सलमान खान के बाद अब Badshah निशाने पर, Lawrence Bishnoi गैंग ने दी ‘सिर में गोली’ मारने की धमकी

अपने नए गाने ‘टटरी’ को लेकर  मुसीबत में फंसे मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें ये धमकी कथित तौर पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग की ओर से दी गई है। बता दें, बादशाह पहले से ही अपने इस विवादित गाने की वजह से सोशल मीडिया पर भारी विरोध का सामना कर रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ धमकी भरा पोस्ट

रविवार को फेसबुक पर एक पोस्ट का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हुआ, जिसमें बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा करने वाले कुछ सदस्यों ने बादशाह को सीधी चेतावनी दी है। यह पोस्ट ‘रणदीप मलिक अनिल पंडित’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था। इस नोट में दावा किया गया है कि बादशाह को पहले फोन पर भी चेतावनी दी गई थी, लेकिन उन्होंने उसे गंभीरता से नहीं लिया।
 

इसे भी पढ़ें: Monalisa-Farman की शादी पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, नाबालिग है, Medical Test कराओ

पुरानी घटनाओं का भी किया जिक्र

इस धमकी भरे पोस्ट में न केवल बादशाह को निशाना बनाया गया, बल्कि हाल ही में पानीपत में हुई एक गोलीबारी की घटना की जिम्मेदारी भी ली गई है। इसके अलावा, पोस्ट में साल 2024 की एक पुरानी घटना का जिक्र करते हुए कहा गया कि एक क्लब में बादशाह को डराने की कोशिश की गई थी, जो केवल एक ‘ट्रेलर’ या चेतावनी थी।
पोस्ट के अंत में लिखा था, ‘सिंगर बादशाह, तूने हरियाणा की संस्कृति को खराब करने की कोशिश की है। 2024 में तेरे क्लब में तुझे ट्रेलर दिखाया था, अगली बार सीधे तेरे माथे में गोली मारेंगे।’
 

इसे भी पढ़ें: Aamir Khan के Birthday का Video Viral, गर्लफ्रेंड-बच्चों के साथ जश्न में पहुंचीं दोनों Ex-Wives

गाने के बोल पर मचा है बवाल

बादशाह का गाना ‘टटरी’ रिलीज होने के बाद से ही विवादों में है। कई दर्शकों का कहना है कि गाने के बोल और दिखाए गए दृश्य समाज के लिए सही नहीं हैं और बेहद आपत्तिजनक हैं। इसी आलोचना के बीच गैंग की धमकी ने सिंगर की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Loading

Back
Messenger