Breaking News

Netflix पर खुला Baahubali 3 का बड़ा राज? Prabhas के इशारे से Social Media पर मची खलबली

‘बाहुबली’ फ्रेंचाइजी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। इस बार चर्चा फिल्म के तीसरे पार्ट यानी ‘बाहुबली 3’ को लेकर है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रही है, जिसने फैन्स के बीच खलबली मचा दी है कि क्या वाकई बाहुबली 3 आने वाली है।

नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री से खुला राज

यह पूरा बज नेटफ्लिक्स की एक अपकमिंग डॉक्यूमेंट्री ‘बाहुबली: द टॉर्चबेयरर’ के एक वीडियो क्लिप से शुरू हुआ है। इस वीडियो में फिल्म की स्टार कास्ट प्रभास, राणा दग्गुबाती और अनुष्का शेट्टी एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं।
बातचीत के दौरान जब ‘बाहुबली 3’ का जिक्र आया, तो राणा दग्गुबाती ने एक बड़ा हिंट देते हुए कहा, “शायद दुनिया अभी इसके लिए तैयार नहीं है, लेकिन बाहुबली…।”

इसे भी पढ़ें: पत्नी-बच्चों संग Tirupati पहुंचे Nani, भगवान वेंकटेश्वर का लिया आशीर्वाद

प्रभास के इशारे ने बढ़ाई धड़कनें

जैसे ही राणा ने अपनी बात अधूरी छोड़ी, प्रभास ने मुस्कुराते हुए कैमरे की तरफ अपनी तीन उंगलियां दिखा दीं। प्रभास का यह इशारा साफ तौर पर फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट की तरफ था। हालांकि, प्रभास इससे आगे कुछ और बोलते, उससे पहले ही राणा और अनुष्का शेट्टी ने हंसते हुए उन्हें चुप करा दिया और आगे बोलने से रोक दिया।
ट्विस्ट यहीं खत्म नहीं हुआ, इस वायरल वीडियो के आखिरी में स्क्रीन पर लिखा आता है, एंड द लिगेसी कंटिन्यू (And The Legacy Continues)। इस क्लिप के सामने आने के बाद से ही फैन्स मानकर चल रहे हैं कि मेकर्स चुपके से पार्ट 3 की प्लानिंग कर रहे हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Aly Goni और Jasmin Bhasin की शादी का काउंटडाउन शुरू? एक्टर के जवाब से सोशल मीडिया पर हलचल तेज

बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच चुके हैं पहले दो पार्ट

एस एस राजामौली के डायरेक्शन में बनी ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ और ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ ने इंडियन सिनेमा का इतिहास बदल कर रख दिया था। यह फ्रेंचाइजी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली और सबसे आइकॉनिक फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर शामिल है। प्रभास, राणा और अनुष्का की तिगड़ी को दर्शकों ने स्क्रीन पर खूब पसंद किया था।

Loading

Back
Messenger