Breaking News

पैर में फ्रैक्चर, फिर भी Sidharth Malhotra का मजाकिया अंदाज! बोले- ‘ब्रेक ए लेग’ को सीरियसली ले लिया

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में चोट लग गई है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनके पैर पर प्लास्टर चढ़ा नजर आ रहा है। उनकी यह तस्वीर सामने आते ही प्रशंसक परेशान हो गए और उनके जल्द ठीक होने की कामना करने लगे। सिद्धार्थ ने अपने पैर में फ्रैक्चर होने की जानकारी भी दी है, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि चोट कब और कैसे लगी।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने चोट पर क्या कहा?

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर पैर पर प्लास्टर चढ़े होने की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “मैंने ‘ब्रेक ए लेग’ को बहुत ज्यादा गंभीरता से ले लिया।” अंग्रेजी के इस मुहावरे का इस्तेमाल आमतौर पर किसी को सफलता की शुभकामना देने के लिए किया जाता है। सिद्धार्थ ने इसे अपने पैर की चोट से जोड़कर मजाकिया अंदाज में लिखा।

हालांकि, अभिनेता ने अपनी पोस्ट में चोट लगने की वजह और समय के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। उनकी तस्वीर तेजी से वायरल हो गई। इसके बाद प्रशंसकों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

इसे भी पढ़ें: Rishabh Jaiswal के लिए रो पड़ीं Shreya Kalra, वीडियो शेयर कर की खास अपील

दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं सिद्धार्थ और कियारा

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करके यह खुशखबरी दी थी। सिद्धार्थ और कियारा ने फरवरी 2023 में शादी की थी। इसके बाद जुलाई 2025 में दोनों ने अपनी बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने सराया रखा। अब यह जोड़ा अपने दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: फरहाना भट्ट के बाद शगुन शर्मा संग जुड़ा Karan Wahi का नाम, डेटिंग की अफवाहों पर भड़के अभिनेता

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘द वन’ को मिला प्यार

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘द वन’ को भी दर्शकों से अच्छा प्यार मिला है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 90 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।

Loading

Back
Messenger