Breaking News

Trisha Krishnan ने Vijay को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, तस्वीर देखकर खुश हुए फैंस

सोशल मीडिया पर फैंस सुबह से परेशान थे कि आखिर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने थलपति विजय को उनके जन्मदिन पर विश क्यों नहीं किया। लेकिन कुछ ही घंटों में तृषा ने एक धमाकेदार इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करके सारे गॉसिप्स पर फुल स्टॉप लगा दिया। उन्होंने विजय के लिए एक बेहद स्पेशल और प्यारी पोस्ट शेयर की है।

केक, कैंडल्स और वो प्यारी सी मुस्कान

तृषा ने जो फोटो शेयर की है, उसमें विजय कई सारे बर्थडे केक्स के सामने बैठे मुस्कुरा रहे हैं। विजय मोमबत्तियां बुझाने की तैयारी में हैं, जबकि तृषा उनके बगल में खड़ी होकर उन्हें बड़े प्यार से देख रही हैं। इस कैंडिड फोटो ने आते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

स्पेशल कैप्शन ने जीता दिल

इस खूबसूरत पल को शेयर करते हुए तृषा ने कैप्शन में लिखा, “उस इंसान के लिए जो सब कुछ बेहद खास बना देता है, HBD, 00.00।” यह पोस्ट सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई है और फैंस कमेंट सेक्शन में दोनों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
View this post on Instagram

A post shared by Trish (@trishakrishnan)

इसे भी पढ़ें: Padma Awards 2026: ममूटी और अल्का याग्निक को मिला पद्म भूषण, आर माधवन हुए पद्म श्री से सम्मानित

अनफॉलो करने का क्या है पूरा ड्रामा?

इस विश से ठीक पहले सोशल मीडिया पर भारी ड्रामा चल रहा था। अफवाह उड़ी थी कि तृषा ने विजय को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। कुछ फैंस का दावा था कि उन्होंने हाल ही में विजय को अपनी फॉलोइंग लिस्ट से हटाया, तो कुछ का कहना था कि तृषा ने कभी विजय को प्लेटफॉर्म पर फॉलो किया ही नहीं था।
 

इसे भी पढ़ें: Varun Dhawan की मां बनने पर ट्रोल हुईं Mouni Roy, अब ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

रिलेशनशिप की अफवाहों का क्या है सच?

पिछले कुछ महीनों से विजय और तृषा के रिश्ते को लेकर इंटरनेट पर लगातार गॉसिप्स चल रहे हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इस पर खुलकर कोई बात नहीं की है। हाल ही में जब विजय के तलाक से जुड़े कुछ पेपर्स सामने आए, तो लोगों ने एक बार फिर दोनों का नाम जोड़ना शुरू कर दिया। यहां तक कि कुछ राजनीतिक लोग भी विजय पर निशाना साधने के लिए इस कथित रिश्ते का जिक्र कर चुके हैं। लेकिन तृषा की इस लेटेस्ट पोस्ट ने साफ कर दिया है कि दोनों के बीच का बॉन्ड आज भी बेहद मजबूत है।

Loading

Back
Messenger