Breaking News

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का टीजर रिलीज, Mrunal-Pooja संग धमाल मचाएंगे Varun Dhawan

वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की आने वाली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जो काफी मजेदार है। बता दें, फिल्म का फर्स्ट लुक 13 अप्रैल को रिलीज किया गया था और साथ ही इसकी रिलीज डेट भी बदल गई है। अब यह फिल्म अपनी तय तारीख से पहले सिनेमाघरों में आएगी।

रिलीज हुआ फिल्म का फर्स्ट लुक

फिल्म के टीजर में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े का इंट्रोडक्शन काफी अनोखे और मजेदार तरीके से दिया गया है। टीजर में दो बच्चे अपने मम्मी-पापा के बारे में चर्चा करते नजर आ रहे हैं, जिसे सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैंस इस नई तिकड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।
View this post on Instagram

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

इसे भी पढ़ें: Juhi Bhatt को डेट कर रहे हैं Ranveer Allahbadia, इस सुपरहिट वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं अभिनेत्री

वरुण और उनके पिता की जोड़ी फिर साथ

इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसका निर्देशन वरुण के पिता और दिग्गज डायरेक्टर डेविड धवन ने किया है। ‘मैं तेरा हीरो’ और ‘जुड़वा 2’ की बड़ी कामयाबी के बाद वरुण और डेविड तीसरी बार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में वरुण के साथ मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े और मौनी रॉय जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
 

इसे भी पढ़ें: अफवाहों पर लगा विराम, कैमरों के सामने Ranveer Allahbadia ने Juhi Bhatt को कहा Girlfriend

कब रिलीज होगी फिल्म?

पहले यह फिल्म 12 जून 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसे समय से पहले ही रिलीज करने का फैसला किया है। फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ अब अगले महीने यानी 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यानी फैंस को अब इस कॉमेडी फिल्म के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

Loading

Back
Messenger