एक्टर और स्टैंडअप कॉमेडियन वीर दास इन दिनों चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई नया शो नहीं, बल्कि देश की संसद (लोकसभा) है। तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने बजट 2026-27 पर चर्चा के दौरान वीर दास के प्रसिद्ध और विवादित मोनोलॉग ‘दो भारत’ का जिक्र किया, जिससे वीर दास खुद भी हैरान रह गए।
अभिषेक बनर्जी ने क्या कहा?
मंगलवार को सदन को संबोधित करते हुए अभिषेक बनर्जी ने वीर दास के 2021 के भाषण को एक ‘भविष्यवाणी’ करार दिया। उन्होंने कहा, ‘नवंबर 2021 में, केनेडी सेंटर के स्टेज पर वीर दास ने ‘दो भारत’ की बात की थी। कई लोग हंसे और कुछ नाराज हुए। लेकिन उन्होंने जो कहा वह कॉमेडी नहीं, बल्कि एक चेतावनी थी। वह एक ऐसे देश के सामने आईना था जो अपनी ही उलझनों के किनारे खड़ा है।’
वीर दास का रिएक्शन
वीर दास ने इस स्पीच पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए अपनी हैरानी जताई। उन्होंने लाइन बाय लाइन रिएक्शन देते हुए कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि संसद के फ्लोर पर उनके बारे में चर्चा हो रही है। मजाकिया लहजे में उन्होंने कहा, ‘यह पार्लियामेंट में हो रहा है? ऐसा मत करो! मुझे याद है कुछ लोग नाराज हुए थे, लेकिन कौन सुनने के लिए रुका? आपको वॉर्निंग मिली थी? नहीं, मुझे वॉर्निंग मिली थी।’
वीर ने यह भी चुटकी ली कि यह उनके वर्ल्ड टूर की घोषणा करने का सबसे सही समय है और कहा, ‘मैं देश छोड़कर वर्ल्ड टूर पर जा रहा हूं।’
View this post on Instagram
A post shared by Vir Das (@virdas)
इसे भी पढ़ें: Govinda ने पत्नी Ssunita Ahuja के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, अफेयर के इल्जामों को बताया गलत
क्या था ‘दो भारत’ विवाद?
साल 2021 में वाशिंगटन के केनेडी सेंटर में वीर दास ने एक कविता पढ़ी थी जिसमें भारत के दो अलग-अलग पहलुओं (जैसे महिलाओं का सम्मान बनाम उनके साथ बढ़ते अपराध) पर बात की गई थी। उस वक्त भारत में उनके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज हुई थीं और उन पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का अपमान करने के आरोप लगे थे।