Breaking News

Shweta Tiwari संग शादी की अफवाहों पर भड़के Vishal Aditya Singh, ट्रोलर्स को लताड़ा

बॉलीवुड और टीवी जगत में कई बार श्वेता तिवारी और विशाल आदित्य सिंह के अफेयर और शादी की खबरें सामने आई हैं। अब इन खबरों पर विशाल आदित्य सिंह का गुस्सा फूटा है। उन्होंने ऐसी बातें फैलाने वालों को खरी-खोटी सुनाते हुए अपनी भड़ास निकाली है।

सोशल मीडिया और अफवाहों पर जताया गुस्सा

टेली चक्कर से खास बातचीत के दौरान विशाल ने कहा कि आज सोशल मीडिया का जमाना है और कोई भी कुछ भी बोल देता है। उन्होंने कहा कि सामने आकर बोलने की हिम्मत किसी में नहीं है। विशाल के मुताबिक, श्वेता तिवारी उनकी बहुत अच्छी दोस्त हैं। उन्हें तिवारी जी या मॉम बोलने में कोई झिझक नहीं होती, क्योंकि उनके बीच बहुत अच्छी समझ और दोस्ती है। इसे भी पढ़ें: आराध्या बच्चन फेक न्यूज मामले में High Court ने पूछा क्या परिवार का सरनेम और साख ट्रेडमार्क है?

ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

ट्रोलर्स को जवाब देते हुए विशाल ने कहा कि हाथी अपनी चाल चलता रहता है और कुत्ते भौंकते रहते हैं। लोग चाहे जो भी कहें, इससे उनका रिश्ता खराब नहीं होने वाला। उन्होंने लोगों को याद दिलाया कि श्वेता की भी अपनी एक फैमिली है, वे दो बच्चों की मां हैं और उनकी जिंदगी में पहले ही काफी मुश्किलें रही हैं। इसे भी पढ़ें: सुपरस्टार Yash की फिल्म Toxic को मिला A सर्टिफिकेट, 26 अगस्त को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

अपनों के मजे लेने पर जताया दुख

विशाल ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि एक लड़का होने के नाते उनके लिए ऐसी खबरें ज्यादा असर नहीं करतीं, लेकिन श्वेता के लिए यह सही नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा दुख तब पहुंचता है जब उनके अपने और पहचान के लोग ही ऐसी बातों का मजाक उड़ाते हैं।

Loading

Back
Messenger