Breaking News

Akshaye Khanna Birthday: क्यों कहलाते हैं Bollywood के ‘Comeback King’? जानिए दमदार वापसी की कहानी

बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता अक्षय खन्ना आज यानी की 28 मार्च को अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। अक्षय खन्ना एक ऐसे कलाकार हैं, जो लंबे समय तक पर्दे से दूर रहे हैं। लेकिन जब उन्होंने पर्दे पर वापसी की, तो वह जबरदस्त साबित हुई। अभिनेता अक्षय खन्ना को इन दिनों कमबैक किंग के नाम से भी पहचाना जा रहा है। अभिनेता के जुनून और धारदार एक्टिंग के चलते आज भी उनकी स्टारडम बरकरार है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता अक्षय खन्ना के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

मुंबई में 28 मार्च 1975 को अक्षय खन्ना का जन्म हुआ था। उनके पिता का नाम विनोद खन्ना था, जोकि अपने समय के सुपरस्टार थे। फिल्मी परिवार से ताल्लुक होने के बाद भी अक्षय को फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी।

फिल्मी करियर

साल 1997 में अक्षय खन्ना ने फिल्म ‘हिमालय पुत्र’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। लेकिन अभिनेता की पहली फिल्म असफल रही। साल 2000 की शुरूआत अक्षय खन्ना के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रही। ‘आ अब लौट चलें’ जैसी फिल्मों में काम करने के बाद भी अभिनेता की कई फिल्में फ्लॉप रहीं। जिस कारण उनका फिल्मी करियर अस्थिर हो गया। अभिनेता के करियर में मोड़ तब आया, जब साल 2001 में उन्होंने फिल्म ‘दिल चाहता है’ में काम किया।
इस फिल्म में अक्षय खन्ना ने एक शांत प्रेमी की भूमिका निभाई। अभिनेता का यह किरदार सबसे संजीदा किरदारों में शुमार हो गया। इस फिल्म के लिए अभिनेता ने फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला था। वहीं ‘हमराज’, ‘रेस’ और ‘हंगामा’ आदि फिल्मों में अक्षय ने कॉमेडी किरदार निभाया। फिल्म ‘गांधी: माई फादर’ जैसी शानदार फिल्मों में अभिनय के बाद एक दौर ऐसा रहा, जब अक्षय खन्ना फिल्मों से गायब हो गए। साल 2014 से लेकर 2016 तक वह फिल्मों से दूर रहे।

दूसरी पारी में किया कमाल

अक्षय खन्ना ने ‘मॉम’, ‘इत्तेफाक’, और ‘दृश्यम 2’ जैसी फिल्मों में पुलिस वाले किरदार के रूप में फिल्मी दुनिया में वापसी की। फिर साल 2025 में अपनी दूसरी पारी में अक्षय खन्ना करियर की उस ऊंचाई पर पहुंचे, जहां पहुंचना आसान नहीं था। साल 2025 में फिल्म ‘छावा’ में अभिनेता ने ‘औरंगजेब’ का रोल निभाया था। उनको इस रोल के लिए काफी तारीफ मिली थी। वहीं दिसंबर 2025 में फिल्म ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना ने ‘रहमान डकैत’ रोल निभाकर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी।

Loading

Back
Messenger