Breaking News

8 से 26 फरवरी तक निःशुल्क राशन वितरण, ओटीपी से भी मिलेगी सुविधा

📰 बलिया: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत फरवरी माह का निःशुल्क राशन वितरण 8 से 26 फरवरी तक किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद के अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को निर्धारित अवधि में खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा।

📅 रसड़ा: अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 10 किलो गेहूं व 25 किलो चावल, कुल 35 किलो राशन निःशुल्क दिया जाएगा। वहीं पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को प्रति यूनिट 1 किलो गेहूं और 4 किलो फोर्टिफाइड चावल, कुल 5 किलो खाद्यान्न वितरित किया जाएगा।

🏢 लखनऊ: जिन लाभार्थियों का अंगूठा ई-पॉस मशीन पर प्रमाणीकरण में फेल होगा, उन्हें 26 फरवरी को ओटीपी आधारित प्रक्रिया से राशन उपलब्ध कराया जाएगा। प्रशासन ने सभी पात्र कार्डधारकों से समय पर उचित दर की दुकानों से राशन प्राप्त करने की अपील की है।

Loading

Back
Messenger